scorecardresearch
डार्क मोड
Advertisement

कवर स्टोरी

क्या वे बदलाव ला सकते हैं?

1 सितंबर 2026

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एजेंडे को विस्तार दिया और पहुंच बढ़ा रही लेकिन एक बड़ी सियासी ताकत के रूप में उभर पाने से पूर्व वह कई अहम चुनौतियों से दो-चार

सबल, सफल और शक्ति स्वरूपा

24 अगस्त 2026

दमखम वाली ऐसी 50 महिलाओं का पूरा एक दल जो अपनी जिद और हौसले के बूते अगुआ बनकर उभरीं. ये वे चेहरे हैं जिनकी उपलब्धियां पूरे भारत की महिलाओं के लिए मानक बन सकती हैं और देश के लिए उम्मीद की किरण भी

अंडे पर खींचतान

17 अगस्त 2026

सोलह राज्यों ने मिड-डे मील में अंडा परोसने से इनकार किया. ऐसे में दुनिया की इस तरह की सबसे बड़ी योजना बच्चों के पोषण को मानकों के अनुरूप न रखने को लेकर आलोचनाओं के घेरे में है

आगे बड़ी चुनौतियां

9 अगस्त 2026

नीट विवाद के अलावा राजनीति, अर्थव्यवस्था और राजकाज से जुड़े छह और मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व की परीक्षा लेने जा रहे

उठी एक बड़ी लहर

7 अगस्त 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर से उठती आवाजें, वहां की गंध और माहौल पर जमीनी रपट

नई पीढ़ी का मन खट्टा क्यों

7 अगस्त 2026

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के विफल होते संस्थानों से मोहभंग ने जेन ज़ी को सड़कों पर उतरने को बाध्य कर दिया.

जेन ज़ी का आक्रोश

5 अगस्त 2026

परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ था एक विरोध प्रदर्शन. धीरे-धीरे बढ़ते हुए वह किस तरह से बन गया उसके लिए मोदी सरकार से जवाब मांगने वाला युवाओं का पूरा एक आंदोलन.

सियासी घमासान

3 अगस्त 2026

फिल्म सतलज ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पंजाब के विवादित अतीत को चुनावी मुद्दा बना दिया.

पंजाब का वह अंधकार भरा दशक

3 अगस्त 2026

जून 1984 में ऑपरेशन ब्लूस्टार, उसी साल 31 अक्तूबर को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और उसके बाद सिख-विरोधी कत्लेआम ने उग्रवादियों को नए रंगरूट भर्ती करने के लिए जरूरी ताकतवर हथियार दे दिया

सतलज : क्या है पूरा सच

3 अगस्त 2026

प्रतिबंधित फिल्म ने पंजाब में ऑपरेशन ब्लूस्टार के बाद न्यायेतर ढंग से मारे गए लोगों के प्रकरण से परदा उठाया.

भारत में अब सहमति का एक चार्टर क्यों है जरूरी

24 जुलाई 2026

इंडिया टुडे-रेकिट का सर्वे दिखाता है कि परस्पर सम्मान की संस्कृति गढ़ने के लिए सहमति, गरिमा और आपसी समझ का एक साझा राष्ट्रीय ढांचा क्यों है आवश्यक

अभी चाहिए और अधिकार

24 जुलाई 2026

महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है लेकिन सार्वजनिक जगहों, कार्यस्थलों और डिजिटल स्पेस में गैर-सहमति वाले यौन व्यवहार को खत्म करने के लिए हमें सुरक्षा का बोझ महिलाओं के शरीर से हटाकर पितृसत्ता की संस्थाओं पर डालना होगा.

हर कदम पर डोलता खतरा

24 जुलाई 2026

सार्वजनिक जगहों, कार्यस्थलों और डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का दायरा लांघने में कसर नहीं छोड़ी जाती. ऊपर से उत्पीड़न, सत्ता की ताकत का डर, निजता हनन और जबरन थोपी चुप्पी का अटूट सिलसिला.

कब एडजस्ट न करें

24 जुलाई 2026

महिला सशक्तीकरण के दशकों बाद भी अगर हम पुरुषों की हिंसा से सुरक्षित नहीं तो कहीं कुछ बड़ी खामी है. हमें रणनीतियां बदलनी होंगी और व्यक्तिपरक से सामुदायिक सोच की ओर बढ़ना होगा. इसमें पुरुषों की भी भागीदारी जरूरी.

आवाज जोर जबरदस्ती के खिलाफ

24 जुलाई 2026

किस तरह परिवार, रिश्तेदारों का नेटवर्क और घर ऐसे स्थान बन जाते हैं जहां महिलाओं की इच्छाओं, असहमतियों और आजादी की निगरानी होती है, समझाइश होती है या उन्हें दबा दिया जाता है.

जानने और करने के बीच का फासला

24 जुलाई 2026

जागरूकता ने सार्वजनिक विमर्श का नक्शा बदला. लेकिन सार्थक बदलाव के लिए सहमति की समानता और गरिमा में गहरी रची-बसी संस्कृति बनाने की दरकार.

ना कहने का अधिकार

23 जुलाई 2026

महिलाएं अब यह बात अच्छी तरह समझने लगी हैं कि सहमति उनका अधिकार है. लेकिन सामाजिक अपेक्षाएं, भावनात्मक दबाव और 'लोग क्या कहेंगे’ का डर सबसे निर्णायक मौके पर आज भी उनके मुंह पर लगा देते हैं ताला.

सेक्स और सहमति

23 जुलाई 2026

ना कहने पर महिलाओं को अपने संगी, परिवार और समाज से किस-किस तरह की चुनौतियों का करना पड़ता है सामना: इंडिया टुडे-रेकिट सर्वे ने इसी को बनाया आधार.

अयोध्या का असुंदर कांड

15 जुलाई 2026

राम मंदिर में आई दान की रकम को मिलकर किस तरह से ठिकाने लगाया गया. मंदिरों के प्रबंधकों-प्रशासकों के पास क्या हो सकते हैं इन धर्मस्थलों की संपत्ति की रक्षा के उपाय.

खेती-किसानी का संकट

1 जुलाई 2026

खाद, दालों और खाने के तेल के मामले में भारत किस हद तक आयात पर निर्भर है, ईरान युद्ध ने इस सच को उघाड़कर रख दिया. इनके आयात का खर्च 56 अरब डॉलर यानी कुल आयात बिल के छह फीसदी तक पहुंचने वाला है. अपनी थाली के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए आखिर हमें क्या करना होगा.

Load More
ADVERTISEMENT
Advertisement