स्टेट

गोवा में कांग्रेस की 27 दिन की पदयात्रा से गरमाई राजनीति
गोवा में 27 दिन की इस पदयात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं. लगातार तीन कार्यकाल से विपक्ष में बैठी पार्टी इस जनसंपर्क अभियान के जरिए सत्ता तक पहुंचने की कोशिश कर रही है

दिल्ली में वायु प्रदूषण घटाने के लिए इस बार क्या नया करेगी सरकार?
राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण घटाने के दिल्ली सरकार के सालाना उपायों में कुछ पुराने हैं तो कुछ नए. लेकिन इस पूरी कवायद की असली परीक्षा यही होगी कि इनका जमीन पर कितना असर दिखता है.

इंडिया गठबंधन की बैठक से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी?
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन की बात दोहराते रहे हैं लेकिन सीट बंटवारे पर अनिश्चितता के बीच इंडिया गठबंधन की 30 सितंबर की बैठक से उनकी दूरी ने कई सवाल खड़े किए हैं

यूपी में अफसरों को क्यों भा रही सियासत?
उत्तर प्रदेश में दिव्या मित्तल से लेकर असीम अरुण और राजेश्वर सिंह तक कई अफसर नौकरी छोड़कर चुनावी राजनीति में उतरे हैं. अब कुछ अधिकारी स्थापित दलों के बजाय अपना राजनीतिक संगठन खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं

पंढरपुर में चंद्रभागा स्नान के दौरान हादसे रोकने के लिए प्रशासन का क्या प्लान?
पंढरपुर की चंद्रभागा नदी में स्नान के दौरान डूबने का खतरा बना रहता है. प्रशासन अब नदी की तलहटी की मैपिंग, खतरनाक जगहों की घेराबंदी, AI कैमरों और स्नान कुंड के जरिए हादसे रोकने की तैयारी कर रहा है

आस्था कुंज गैंगरेप : दिल्ली पर लगा ‘रेप कैपिटल’ का दाग छूटता क्यों नहीं?
साल 2025 के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में हर दिन औसतन पांच से ज्यादा रेप के मामले दर्ज हुए. यह तब है जब लगातार दो साल तक मामलों में कमी आई है

उद्घाटन से पहले पुल पर विवाद
भारत-नेपाल सीमा पर बने पुल के साइन बोर्ड पर लिखे गांव के नाम पर विवाद हो गया है. नेपाली पक्ष ने इस पर जताई आपत्ति

अन्नपूर्णा ने दिया और छीन भी लिया
मुख्य कल्याणकारी योजना के अधूरे अमल के बाद पूरे बंगाल में महिलाओं के प्रदर्शन फैल गए हैं. शुभेंदु का कहना है कि वे पिछली गलतियां सुधार रहे हैं

सूरत पर ‘भुतहा विध्वंस’ का खौफ
चेतावनी या नोटिस दिए बिना 117 घर मिट्टी में मिला दिए गए. नगरपालिका और पुलिस का जत्था वहां मौजूद था—और नहीं भी था

यह है सब धान बाईस पसेरी
झारखंड में भर्ती विवाद ने एक नया संकट उत्पन्न कर दिया है, जिसमें धोखाधड़ी करने वालों की सजा भुगत रहे ईमानदार अभ्यर्थी

राम राम करते हुआ बेड़ा पार
निकाय चुनाव में हासिल सफलता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को खासी राहत दी है, जिसे विरोधियों और पार्टी के भीतर आलोचना करने वालों के लिए माना जा रहा एक बड़ा झटका

अनंत सिंह के सामने बेबस क्यों दिख रही जेडीयू?
पटना स्नातक सीट पर जेडीयू ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है लेकिन अनंत सिंह खुलकर उनके खिलाफ प्रचार कर रहे हैं. पार्टी की चुप्पी ने जेडीयू की एकजुटता और अपने ही विधायक पर पकड़ को सवालों के घेरे में ला दिया है

पर्चा हिंदी का, दवा अंग्रेजी की! यूपी में डॉक्टरों के सामने नई चुनौती
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से दवाओं और जांचों के नाम हिंदी या देवनागरी में लिखने की अपील की है, लेकिन इसे अमल में लाने के लिए मेडिकल शिक्षा से लेकर फार्मेसी और डिजिटल रिकॉर्ड तक कई स्तरों पर काम करना पड़ेगा

गोवा में BJP के लिए दोहरी चुनौती, MGP से तकरार और शिवसेना की तैयारी
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के अलग राह पकड़ने के संकेत और शिवसेना की 21 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी से गोवा में BJP के सामने गठबंधन और वोटों के बंटवारे की नई चुनौती बन रही है

राजस्थान में BJP से ऊंची जातियों की 'नाराजगी' का फायदा निर्दलीयों को मिल रहा?
UGC के नियमों और EWS की शर्तों को लेकर सामान्य वर्ग में नाराजगी के दावों के बीच राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में निर्दलीयों को 27.38% वोट मिले

चुनाव से पहले बजट मैनेजमेंट में जुटी योगी सरकार
2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की नजर मौजूदा बजट खर्च की रफ्तार और अगले वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीनों की वित्तीय व्यवस्था, दोनों पर है

तृणमूल सांसदों के NCPI में विलय की कहानी में अब साफ हो रही BJP की भूमिका
जून में तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय हुआ था जिसकी कमान अब BJP से जुड़े रहे नेता के हाथ में है और संस्थापकों के भी RSS से पुराने संबंध सामने आए हैं

सावन सूखा, सितंबर धुआंधार! यूपी के मौसम में क्या बदल रहा?
सावन में कम बारिश के बाद सितंबर के आखिरी दिनों में उत्तर प्रदेश में कुछ ही घंटों में कई गुना ज्यादा पानी बरसा. 75 में से 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश ने प्रदेश में बदलते बारिश पैटर्न की ओर ध्यान खींचा है

ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई से जीता जाएगा पंजाब का चुनावी मोर्चा?
BJP की नशा मुक्त पंजाब यात्रा ने ड्रग्स को 2027 के चुनाव का बड़ा मुद्दा बना दिया है लेकिन केंद्र और राज्य की साझा जिम्मेदारी वाले इस संकट से निपटना आसान नहीं

जानलेवा साबित हो रहा डीजे का शोर?
डीजे की तेज आवाज के दौरान मौत और स्वास्थ्य संकट के हालिया मामलों ने यूपी में ध्वनि प्रदूषण, प्रशासनिक निगरानी और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं
