scorecardresearch

पेरिस ओलंपिक : टोक्यो से आगे की उड़ान भरने के लिए कितने तैयार ये भारतीय एथलीट?

टोक्यो ओलंपिक, 2020 भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ था, जिसमें देश को एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक मिले. पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनके कंधों पर पदक तालिका को टोक्यो से आगे ले जाने की उम्मीद से भरी जिम्मेदारी होगी

सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी
अपडेटेड 5 अगस्त , 2024

ओलंपिक का अद्यतन ध्येय वाक्य कहता है, "सिटियस, अल्टियस, फोर्टियस—कम्युनिटर". अर्थ है और तेज, और ऊंचा, और मजबूत—एक साथ. एक और लैटिन शब्द पर गौर किया जा सकता है—'फॉर्चुना'. किस्मत—या, जैसा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली बैडमिंटन जोड़ी के एक साथी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी कहते हैं, "नियति"—भी मुनासिब भूमिका निभाती ही है. पखवाड़े भर देश उम्मीद कर रहा होगा कि भाग्य या नियति का कुछ हिस्सा हमारे एथलीटों पर बरसे.

इनमें नीरज चोपड़ा और पी.वी. सिंधू सरीखी मशहूर हस्तियां हैं, तो कम जाने-माने खेलों में शोर-शराबे के बिना देश की नुमाइंदगी करने वाले दूसरे एथलीट भी. कोलकाता में जन्मे और जर्मनी में प्रशिक्षित अनुष अग्रवाल को लीजिए. वे कोरियोग्राफ किए गए फैंसी फुटवर्क ड्रिल से मिलती-जुलती घुड़सवारी की ड्रेसेज स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय हैं. ओलंपिक वह वक्त भी होता है जब तमाम देश अपने पसंदीदा शगल में मन रमाते हैं. यह है 'कितने पदक जीतेंगे' की कयासबाजी का खेल.

नीरज चोपड़ा, पहलवान अंतिम पंघाल और धावक अविनाश साबले सरीखे पेरिस जाने वाले एथलीटों को सहारा दे रही जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स में खेल, उत्कृष्टता और स्काउटिंग की प्रमुख मनीषा मल्होत्रा का कहना है कि भारत की पदक तालिका "पूरी तरह निशानेबाजी पर निर्भर करेगी." यह भी कि "मैं मानती हूं पहले दो दिन शूटिंग चल गई तो यह बिल्कुल अलग ओलंपिक होगा." हमारे 117 खिलाड़ियों के जत्थे में 21 निशानेबाज हैं, इसलिए भारत उम्मीद करेगा कि उनका आकलन सही निकले.

इस अंक में हम 13 खेलों के 17 चैंपियनों का लेखा-जोखा लेकर आए हैं. कुछ ओलंपिक के अखाड़े में पहला कदम रख रहे हैं, तो हॉकी खिलाड़ी पी.आर. श्रीजेश और मनप्रीत सिंह जैसे कुछ का यह चौथा ओलंपिक होगा. ओलंपिक आखिरकार दो हफ्तों तक हर्षोल्लास से भरे रोमांचकारी मुकाबलों की गारंटी है, जिसमें हम दुनिया भर के बेहतरीन एथलीटों का हुनर और दमखम देखेंगे.

अप्रैल में मीडिया से बात करते हुए चोपड़ा ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है लोग उसी उत्साह से ओलंपिक देखेंगे जैसे आईपीएल देखते हैं. उन्होंने कहा, "हमारी खेल संस्कृति इसी तरह बदलेगी." बिल्कुल हो सकता है कि इसी तरह कोई बच्चा भाला या हॉकी स्टिक उठाने के लिए प्रेरित हो और आगे चलकर ओलंपिक पदक जीत लाए.

ओलंपिक से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें

पेरिस ओलंपिक : टोक्यो में कांस्य जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम की निगाहें अब स्वर्ण पदक पर

क्या पेरिस ओलंपिक में 'गोल्डेन' पंच मार पाएंगी मुक्केबाज निकहत जरीन?

क्या पेरिस ओलिंपिक में चलेगा नीरज चोपड़ा का भाला?

पेरिस ओलंपिक : क्या बैडमिंटन में पहली बार पुरुष वर्ग में मेडल दिला पाएगी सात्विक और चिराग की जोड़ी?

पेरिस ओलिंपिक 2024 में छपाक से छकाने उतरे श्रीहरि नटराज

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में मीराबाई चानू से सोने की वजनदार उम्मीद

स्कूल टीम के लिए कोई लड़की नहीं थी तो उठाया तीर-कमान, अब पेरिस ओलंपिक्स में पहुंची भजन कौर

श्रीजा अकुला : पेरिस ओलंपिक्स में टेबल टेनिस के लिए भारत का स्मैश हिट

पेरिस ओलंपिक : एशियाई चैंपियनशिप की तरह क्या यहां भी धाक जमा पाएंगी नाविक नेत्रा कुमनन?

पेरिस ओलंपिक : लवलीना, अदिति या फिर साबले, पदक कब्जाने के लिए तैयार ये सभी भारतीय एथलीट

Advertisement
Advertisement