स्टेट

बंगाल में मार्क्स या मोदी, दुर्गा पूजा के दौरान किसकी किताबें ज्यादा बिकीं?
इस दुर्गा पूजा पर बंगाल में BJP ने 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की किताबें बेचने का दावा किया जबकि CPI(M) ने बिक्री में 104 फीसदी बढ़ोतरी बताई लेकिन दोनों पार्टियों के बिक्री के आंकड़ों का पैमाना अलग है जिससे उनकी तुलना करना मुश्किल हो जाता है

कभी शिक्षक संगठनों का यूपी विधान परिषद पर था दबदबा, अब क्यों हुए बेअसर?
छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चार पर BJP और दो पर सपा की जीत से शिक्षक संगठनों का पुराना वर्चस्व टूट गया है. विधान परिषद में अब उनकी स्वतंत्र आवाज लगभग सिमट गई है, जबकि राजनीतिक दलों का प्रभाव बढ़ा है

यूपी में सरकारी नौकरी की नई शर्तों पर क्यों हो रहा विवाद?
उत्तर प्रदेश में नई नीति से पुलिस सत्यापन से पहले सशर्त नियुक्ति का रास्ता खुला है लेकिन राजनीतिक संगठनों से जुड़ाव और आपराधिक मामलों में पात्रता तय करने के प्रावधानों पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति को झटका, नागपुर में कैसे हारी BJP?
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच में से तीन सीटें हारने से महायुति की मुश्किलें बढ़ी हैं. नागपुर में BJP की हार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गढ़ में पार्टी की पकड़ पर सवाल खड़े किए हैं

दिवाली से पहले दिल्ली में 10 लाख गाड़ियों की एंट्री पर रोक से घटेगा प्रदूषण?
दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक दूसरे शहरों में रजिस्टर्ड BS-VI से पुराने मानकों वाली पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला किया है. प्रदूषण पर लगाम लगाने के इस कदम का असर दिवाली की खरीदारी और NCR से दिल्ली आने-जाने वालों पर भी पड़ेगा

नौ मंत्रियों की मौजूदगी के बावजूद मोदी के संसदीय क्षेत्र में कैसे जीती सपा?
नौ मंत्रियों की मौजूदगी के बावजूद वाराणसी की दोनों MLC सीटों पर सपा की जीत ने BJP के संगठन और शिक्षक मतदाताओं के बीच उसकी पकड़ पर सवाल खड़े किए

कर्नाटक में SIR के बाद एक करोड़ नाम बाहर, वोटर लिस्ट पर क्यों उठे सवाल?
कर्नाटक में SIR के बाद मतदाताओं की संख्या करीब 18 फीसदी घटी है जबकि बेंगलुरु में यह गिरावट 43 फीसदी रही

सवाई भवानी सिंह: वह महाराजा जिसने बदलते भारत में अपनी राह खुद बनाई
जयपुर की 300वीं वर्षगांठ के बीच ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह की कांस्य प्रतिमा के अनावरण ने पूर्व महाराजा की यादें ताजा कर दी हैं. शाही परिवार से आने के बावजूद उन्होंने सेना में देश की सेवा की और बदलते भारत में अपनी अलग पहचान बनाई

सख्त नियमों के बावजूद यूपी के मेडिकल कॉलेजों में क्यों नहीं थम रही रैगिंग?
उरई में रैगिंग से जुड़े मामले में 17 छात्रों पर कार्रवाई की गई है और इसी तरह गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी 18 छात्र जांच के घेरे में हैं

यूपी में BJP की कौन-सी कमजोर कड़ियां दुरुस्त करेंगे अमित शाह?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवंबर में उत्तर प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों का दौरा करने की तैयारी में हैं

बिहार में पैसों के लिए नहीं, बदला लेने के लिए हो रहा साइबर क्राइम!
बिहार में साइबर अपराध के ज्यादा मामले पैसों के लिए नहीं बल्कि बदला लेने, अपमानित करने और निजी दुश्मनी निकालने से जुड़े हैं. निजी झगड़े अब डिजिटल दुनिया तक पहुंच रहे हैं

गुजरात में गहराया बिजली संकट, कारोबारियों को हजारों करोड़ के नुकसान का डर
दिवाली से पहले बिजली कटौती ने गुजरात के कपड़ा और इंजीनियरिंग उद्योगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बढ़ती मांग और बिजली उत्पादन में कमी के बीच लाखों श्रमिकों की रोजी-रोटी पर खतरा मंडरा रहा है

रुहेलखंड में BJP का किला ढहाने के लिए अखिलेश यादव बना रहे नए समीकरण
रुहेलखंड के मुख्य हिस्से में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले शामिल हैं. इन चार जिलों की 25 विधानसभा सीटों में फिलहाल BJP के 20 और सपा के पांच विधायक हैं

कूनो के बाहर चीते का शिकार, सुरक्षा में कहां हुई चूक?
कूनो नेशनल पार्क के बाहर 19 महीने के चीते को गोली मार दी गई. शरीर में पांच छर्रे मिले, लेकिन हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है

तुकाराम मुंढे के बैचमेट रवि कैसे बना रहे बिहार की थाली को सुरक्षित?
बिहार के स्वास्थ्य सचिव और खाद्य सुरक्षा आयुक्त कुमार रवि ने तीन महीने में 531 निरीक्षण कराए, 17.32 लाख रुपए के खाद्य उत्पाद जब्त या नष्ट किए और 15 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे चलाए, हालांकि उनके सामने तुकाराम मुंढे से ज्यादा बड़ी चुनौती है

कम उम्र में बन रहीं मां
राज्य के परिवार-स्वास्थ्य आंकड़ों में विरोधाभास दिख रहा. एक तरफ बाल विवाह घटे, वहीं किशोरावस्था में गर्भधारण के मामले बढ़ गए

भोपाल में अब कंक्रीट त्रासदी
बिल्डरों को लाभ पहुंचाने वाले नए मास्टर प्लान के मसौदे में विवादास्पद नियमों के उल्लंघनों को माफ करने और उन्हें कानूनी मान्यता देने का प्रस्ताव

फिर वही राज्य का रोना-गाना
राज्य का दर्जा हासिल करने के लिए उमर ने बीते दो साल में दूसरा प्रस्ताव पारित किया. यह संकल्प को दोहराने का मौका था

वादा, नशा और कत्ल
नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक कार्यकर्ता की लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान हुई हत्या ने एक पुराने प्रेत को फिर से जगा दिया. चुनावी परीक्षा से पहले आम आदमी पार्टी मुश्किल में

जज के बेटे से जुड़े कार हादसे में क्यों घिरी केरल पुलिस?
कोच्चि में जज की मर्सिडीज से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस पर उनके नाबालिग बेटे को बचाने और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. केरल हाई कोर्ट ने भी जज से स्पष्टीकरण मांगा है
