scorecardresearch

इंडिया टुडे विशेषांक : कौन हैं 2024 के देश के 'ऊंचे और असरदार' लोग?

साल 2024 के 'ऊंचे और असरदार' में 110 दिग्गज शामिल हैं. यह महज राजनेताओं के नाम वाली आला दर्जे के 50 लोगों की सूची नहीं, बल्कि नौकरशाह, कारोबारी, मनोरंजन जगत की हस्तियां सभी शामिल हैं

फोटो-इलस्ट्रेशन : नीलांजन दास
फोटो-इलस्ट्रेशन : नीलांजन दास
अपडेटेड 13 नवंबर , 2024

ऊंचे और असरदार...इस वाक्यांश से कैलेंडर में दर्ज आसमानी और दिव्य शक्ति वाले देवता का बोध होता है. दूसरे शब्दों में एक ऐसी सर्वोत्कृष्ट शक्ति जो बाकी लोगों से बहुत दूर बैठी है. अब, जब हम इंडिया टुडे की 2024 की ऊंचे और असरदार लोगों की सूची आपके सामने पेश कर रहे हैं तो आपको बताना चाहते हैं कि एक कमी को दुरुस्त करने की कोशिश की है. पुरातन धारणा थी कि शक्ति तो असाधारण व्यक्तियों में निहित होती है.

उनकी नजर में यह ग्रेट मैन थ्योरी यानी महानता का सिद्धांत था. विचार को कुछ यूं रखा गया, ''दुनिया का इतिहास महान पुरुषों की जीवनी है.'' इस बात को कौन काट सकता है? खैर, इसकी शुरुआत के लिए, फिर महिलाओं पर क्या कहेंगे? और परिभाषा दें तो शक्ति विचारों में निहित है...उनके प्रभावित करने, राजी करने और बदलने की ताकत में है. और, विचार शून्य में नहीं उपजते.

इस वर्ष ऐसी ही व्यापक सोच ने हमारा मार्गदर्शन किया; ऊंचे और असरदार 2024 की सूची दरअसल शक्तिशाली को समझने के हमारे बदले नजरिये को दर्शाती है. सबसे पहले तो इस बार सूची व्यापक है. यह महज राजनेताओं के नाम वाली आला दर्जे के 50 लोगों की सूची नहीं, इसमें आला अफसरों और वैश्विक भारतीयों को भी खासतौर पर लिया गया है.

2024 के ऊंचे और असरदार में 110 दिग्गज शामिल हैं. और विशिष्ट क्षेत्र के मुताबिक तार्किक ढंग से उनको क्रमबद्ध किया गया है. थोक में 50 नाम देने के बजाए 11 श्रेणियों में बांटा है और हरेक में 10 नाम हैं. निश्चित तौर पर इसमें राजनेता, नौकरशाह, कारोबारी, मनोरंजन जगत की हस्तियां सभी शामिल हैं.

लेकिन अपने 21वें वर्ष में हमने अतिरिक्त जगह देकर पेशेवर जैसी सामाजिक शख्सियतों को भी शामिल किया है. यही नहीं दो नई श्रेणियां हैं—इनोवेटर्स और इन्फ्लूएंसर. रैंकिंग उनके क्षेत्र के साथियों के बीच तुलना के आधार पर की गई है. सूची की एक और खासियत है, आइकन को अलग जगह देना.

इसलिए, हमारे लिए तो यही विचार सबसे ज्यादा मायने रखता है कि केवल सम्राट ही नहीं आधुनिक नैपोलियन भी हमारे जीवन को प्रभावित कर रहे हैं, कोई सॉफ्टवेयर के जरिए हमारी जिंदगी को बदल रहा तो कोई बिल्कुल अलग तरीके से बांसुरी बजाकर. तो आइए पढ़ते हैं!

नरेंद्र मोदी क्यों हैं नंबर 1 'ऊंचे और असरदार' राजनेता?

'ऊंचे और असरदार' सूची में संघ प्रमुख मोहन भागवत से पीछे क्यों हैं अमित शाह?

मोदी के करिश्मे के बावजूद राहुल कैसे बने 'ऊंचे और असरदार'?

राजनीतिक पूंजी गंवाकर भी नीतीश कैसे बने 'ऊंचे और असरदार' सीएम?

स्टालिन, ममता और अखिलेश : क्यों हैं ये विपक्ष के 'ऊंचे और असरदार' नेता?

Advertisement
Advertisement