पिछले साल टीवी ऐक्टर टिया बाजपेयी ने विक्रम भट्ट की 3डी हॉरर फिल्म हॉन्टेड के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. भट्ट ने इसके तुरंत बाद ही 24 वर्षीया टिया को लंका में भी लीड रोल दे दिया.
मनोज बाजपेयी हीरो थे लेकिन फिल्म औंधे मुंह गिरी. बॉक्स ऑफिस पर चूना लगने के बावजूद भट्ट उनके टैलेंट के कायल रहे, जिसे समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं है.
2 नवंबर को वे फिर से भट्ट की हॉरर फिल्म 1920-ईविल रिटर्न्स से दर्शकों की कसौटी पर हैं. देखें, तीसरी बार बाजपेयी और भट्ट की यह जोड़ी कितनी लकी रहती है?

