जाने-माने कवि और गजलगो आलोक श्रीवास्तव को उनके गजल संग्रह आमीन के लिए रूस का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुश्किन सम्मान दिया गया.
आलोक को यह सम्मान रूसी कवि अलेक्सांद्र सेंकेविच ने मास्को में दिया. इस सम्मान के तहत आलोक दस दिनों तक रूस के विभिन्न शहरों की साहित्यिक यात्रा करेंगे और वहां के कवियों, लेखकों एवं बुद्घिजीवियों से मिलेंगे. इस अवसर पर भारत मित्र समाज आलोक की प्रतिनिधि रचनाओं का रूसी भाषा में अनुवाद भी प्रकाशित करेगा.

