scorecardresearch
डार्क मोड

समाचार सारः यह बेटे का बदला तो न था?

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे के एक कार्यक्रम में साउंड बाइट देने से पहले उन्होंने टीवी कैमरों के माइक्रोफोन पर सैनिटाइजर छिड़का था

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार
अपडेटेड 3 सितंबर , 2020

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार कोविड-19 प्रोटोकॉल के मामले में जरा भी ढील नहीं बरतते.

मंत्रालय में उनके दफ्तर में आगंतुकों को जरूरी छह फुट की दूरी पर रखा जाता है. मिलने आई चचेरी बहन सुप्रिया सुले को भी इससे छूट नहीं मिली.

यह कहीं बेटे पार्थ को सुले के पिता और कुलपुरुष शरद पवार के सरेआम फटकारने का बदला तो नहीं था? नहीं.

अजित वाकई एहतियात बरत रहे हैं. पुणे के एक कार्यक्रम में साउंड बाइट देने से पहले उन्होंने टीवी कैमरों के माइक्रोफोन पर सैनिटाइजर छिड़का था.

 

ADVERTISEMENT
Advertisement