महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के विधायक रविंद्र वायकर की सरकार के विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया है.
लगता है, इसमें 'लाभ का पद' का पेच फंस जाता, जिसकी वजह से सरकार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता था.
सूत्रों का कहना है कि इसके लिए मुख्य सचिव अजय मेहता पर गाज गिर सकती है, माना जाता है कि उन्होंने इस नियुक्ति को हरी झंडी देते समय ठीक से सोच-विचार नहीं किया था.
चर्चा है कि 31 मार्च को रिटायर होने जा रहे मेहता के लिए यह भारी पड़ सकता है.
***

