महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपने चौथे कार्यकाल में अजित पवार अब एक बदले हुए व्यक्ति नजर आ रहे हैं.
वे अब गांव की मराठी बोली की जगह अपनी बातचीत में अंग्रेजी के 'पार्डन' और 'एक्सक्यूज मी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने लगे हैं.
5 फरवरी को कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक में उन्होंने स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ से पूछा कि वर्धा की घटना, जिसमें एक आदमी ने एक महिला को जलाकर मार डाला था,
क्या 'छपाक' जैसी फिल्मों का नतीजा थी. इस प्रश्न से किसी को ताज्जुब नहीं हुआ क्योंकि सभी जानते हैं कि पवार हिंदी फिल्में नापसंद करते थे.
***

