आप लोग लव को जेहाद से क्यों जोड़ रहे हैं?
मेरा कहना है कि मुस्लिम समाज को अपने को ठीक करना चाहिए. मुस्लिम समाज के नेताओं को अपने लोगों को समझना चाहिए कि इस शब्द का कोई अस्तित्व नहीं है. भारत का हिंदू समाज अब पहले की तरह नहीं रहा, इसलिए अब उन्हें ही अपने धर्म के लोगों को समझ लेना चहिए. यही हमारा कहना है, नहीं तो घटनाएं बढ़ेंगी, प्रतिकार होगा. इसे केरल में एक न्यायधीश ने भी लव जेहाद तब माना जब जज के घर की लड़की चली गई. एक साथ हजारों लड़कियां प्रेम विवाह में आ जाएं तो कोई तो प्रक्रिया होगी. इसलिए इसे जेहाद नाम दिया गया, इसलिए मुस्लिम समाज को अपनी दिशा ठीक करनी ही चाहिए.
लेकिन आपकी ओर से जेहाद कहने का मतलब है कि यह एक सुनियोजित साजिश है?
जेहाद का मतलब है हिंदुस्तान के हिंदू चरित्र को समाप्त करके इस्लामिक देश बनाना. इसे ही वे धर्मयुद्घ मानते हैं कि बिना तलवार, बिना युद्घ, बिना खून-खराबे के इस्लामिक राष्ट्र बना दिया जाए.
क्या इसकी फंडिंग भी होती है?
इस तरह के काम बिना किसी फंडिंग के हो ही नहीं सकते. बिना फंडिंग के दुनिया में कुछ हो सकता है क्या.
तो आप लोग जांच की मांग क्यों नहीं करते?
क्यों मांग करें. सरकारों का काम है. 60 साल से देश में यह चल रहा है, करेंगे जांच का अवसर आएगा, फिर करेंगे.
अभी मोदी सरकार से मांग करेंगे जांच की?
हम अभी जल्दबाजी में नहीं हैं. मांग करने को तो कभी भी कर सकते हैं. मांग करने से बात नहीं बनती, समाज को जागरूक करना जरूरी है.
सहमति से शादी पर भी आपको एतराज है?
रजामंदी एक अलग चीज है. रजामंदी की घटनाएं देश में कितनी होती हैं. एक ही कालखंड में, एक ही क्षेत्र में 1,000 घटनाएं हो जाएंगी तो इसे रजामंदी कहा जाएगा क्या. हर चीज का अर्थ हम समझते हैं. हमें एतराज धर्मांतरण से है, आखिर धर्मांतरण क्यों कराते हैं.
दारुल उलूम, देबबंद का कहना है कि उनके मजहब में गैर-औरत को बुरी नजर से देखना भी हराम है, तो वे कैसे अपने लोगों को इसके लिए उकसा सकते हैं. फिर आपका यह आरोप क्यों?
देखिए, अपने धर्म के लोगों को समझाएं. हम नहीं मानते कि देवबंद क्या कहता है और न ही उसका हमारे लिए कोई मतलब है.
किसी भी केस में वे आरोप साबित नहीं हुए जो आप लगा रहे हैं और न ही प्रशासन-पुलिस या सरकार लव जेहाद की बात मान रही है.
कानून के दुरुपयोग भी होते हैं. अगर नहीं है तो हो जाएगा अब. वे अगर नहीं मानते हैं तो हमारी बात गलत है, ऐसा नहीं है. पुलिस अगर कम रिपोर्ट लिखे तो अपराध नहीं होते क्या. कोई आर्थिक अपराध सिद्घ नहीं हो तो क्या अपराध नहीं है.