नए हवाई अड्डों पर लोग खुले में शंका-समाधान नहीं करते पर रेलवे प्लेटफॉर्म पर सब चलता है. शॉपिंग मॉल्स के फूड कोर्ट में गंदगी होती तो है, दिखती नहीं. अलबत्ता गली की रेहड़ी के पास कचरा बजबजाता है. सरकारी दफ्तरों के गलियारे दागदार हैं, दूसरी ओर निजी ऑफिस कॉम्प्लेक्स की साफ-सुथरी सीढिय़ां मोबाइल पर बतियाने का पसंदीदा ठिकाना हैं.
स्वच्छता अभियानों का अभिनंदन है लेकिन सफाई की बात, स्वयंसेवा की पुकारों से आगे जाती है और स्वच्छता को बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्या बनाती है जो बुनियादी ढांचे की जिद्दी किल्लत से बेजार हैं. शहरों में अब साफ और गंदी इमारतें, अस्पताल और सार्वजनिक स्थल एक साथ दिखते हैं और यह फर्क लोगों की इच्छाशक्ति से नहीं बल्कि सुविधाओं की आपूर्ति से आया है.
सफाई, सरकार की जिम्मेदारियों में आखिरी क्रम पर है इसलिए सरकारी प्रबंध वाले सार्वजनिक स्थल बदबूदार हैं जबकि निजी प्रबंधन वाले सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता दैनिक कामकाज का स्वाभाविक हिस्सा है. क्या खूब होता कि आम लोगों को झाड़ू उठाने के प्रोत्साहन के साथ, कर्मचारियों की कमी, कचरा प्रबंधन की चुनौतियों, बुनियादी ढांचे के अभाव और संसाधनों के इंतजाम की चर्चा भी शुरू होती, जिसके बिना सफाई का सिर्फ दिखावा ही हो सकता है.
सूरत की कहानी याद करना जरूरी है क्योंकि उसे जानने के बाद स्वच्छता अभियान का खोखला प्रतीकवाद बज उठता है. 1994 में प्लेग फैलने के बाद गुजरात के सूरत शहर का पूरा प्रशासन ही नए सिरे से गढ़ा गया था. शहर को छह जोन और 52 सैनिटरी डिस्ट्रिक्ट में बांटकर सुपरवाइजर की तैनाती, चौबीस घंटे स्वच्छता के लिए नया स्टाफ, बड़े पैमाने पर सुविधाओं का निर्माण, कचरा प्रबंधन में निजी कंपनियों का प्रयोग, सख्त दैनिक मॉनिटरिंग और अवैध निर्माण पर रोक के बाद प्लेग वाला सूरत 18 माह में भारत का सबसे साफ शहर बन गया.
97 फीसदी कचरा व्यवस्थित ढंग से संग्रह किया जाने लगा. स्वच्छता के ताजा आयोजनों के दौरान गुजरात के इस मॉडल का जिक्र क्यों नहीं हुआ? सूरत की 'सूरत’ बदलने में पहले भारी निवेश हुआ, प्रशासन ने अपनी आदतें बदलीं और बाद में इसे जनता की भागीदारी से जोड़ा गया.
सड़कें बुहारती छवियों का दौर खत्म होते ही गंदगी अपनी जगह मुस्तैद दिखने लगती है, क्योंकि नगरपालिकाओं में प्रति दिन लगभग 1.15 लाख टन से ज्यादा कचरा निकलता है और 12वीं पंचवर्षीय योजना के मुताबिक, भारत में ठोस कचरा निस्तारण का कोई इंतजाम है ही नहीं. 2001 की जनगणना के अनुसार, क्लास वन और टू शहरों में 80 फीसदी सीवेज का ट्रीटमेंट नहीं होता. 2011 की जनगणना ने बताया कि शहरों में 37 फीसदी आवास खुली नालियों से जुड़े हैं जबकि 18 फीसदी घरों का पानी सड़क पर बहता है.
बरसाती पानी संभालने के लिए 80 फीसदी सड़कों के साथ ड्रेनेज नहीं है. ईशर अहलुवालिया समिति ने आकलन किया था कि शहरों में सीवेज, ठोस कचरा प्रबंधन और बरसाती पानी की नालियों को बनाने के लिए पांच लाख करोड़ रु. की जरूरत है. क्या कोई भी स्वयंसेवा संसाधनों की इस भीमकाय जरूरत का विकल्प बन सकती है? ध्यान रखना जरूरी है कि अभी तो शहरों की सफाई की बात शुरू हुई है, गांवों में तो स्वच्छता के बुनियादी ढांचे की ईंट भी नहीं रखी गई है.
कचरा और गंदगी बढ़ती आबादी की अनिवार्य बुराई है इसलिए सफाई ऐतिहासिक तौर पर युद्धस्तरीय चुनौती है. 1894 का न्यूयॉर्क इतना गंदा था कि न्यूयॉर्क पुलिस कमीशन के तत्कालीन प्रमुख थियोडोर रूजवेल्ट (बाद में अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति बने) शहर की सफाई का जिम्मा लेने को राजी नहीं हुए. उनकी सलाह पर न्यूयॉर्क के मेयर विलियम स्ट्रांग ने पूर्व कर्नल और सेना में घुड़सवारी दस्तों के विशेषज्ञ जॉर्ज वेङ्क्षरग को सिटी क्लीनिंग डिपार्टमेंट का जिम्मा सौंपा.
गंदगी के खिलाफ कर्नल वेरिंग की युद्ध जैसी मुहिम विवादों, तरह-तरह की सख्ती और भारी खर्च से भरी थी. लेकिन 1898 में जब वे क्यूबा में सैनिटेशन का जिम्मा लेने के लिए रवाना हुए तब तक न्यूयॉर्क का चेहरा बदल चुका था. दुनिया के विभिन्न शहरों के तजुर्बे बताते हैं कि सफाई, सीवेज और कचरा öबंधन रोजाना लड़ी जाने वाली जंग है जिसमें भारी संसाधन और लोग लगते हैं. इसमें कोई मोटा फायदा नहीं होता इसलिए निजी निवेश भी सीमित रहता है.
स्थानीय निकायों का प्रशासन दैनिक सफाई की धुरी है लेकिन भारत में नगर निकाय प्रशासनिक ढांचे का सबसे दरिद्र और बेचारा हिस्सा हैं. एडीबी के तीन साल पुराने अध्ययन के मुताबिक, नगर निकायों का राजस्व जीडीपी की तुलना में सिर्फ 0.54 फीसदी है. देश के कुल कर संग्रह में इनका हिस्सा दशकों से 1.7 फीसदी पर स्थिर है. 1992 में 74वें संविधान संशोधन के बावजूद नगर निकायों को न अधिकार मिले और न ही राजस्व स्रोत. सो, देश के नगर निकाय शहरों के रख-रखाव पर जरूरत के मुकाबले 22,649 करोड़ रु. कम खर्च करते हैं. इनकी वित्तीय सेहत सुधारे बिना सफाई के अभियान सिर्फ टीवी पर ही नजर आएंगे.
अचरज नहीं कि सूरत नगरपालिका आज भी अपनी वेबसाइट के जरिए अधिकारियों के फील्ड वर्क, सफाई और कचरा संग्रह का मासिक ब्योरा, शिकायत निवारण की जानकारी देती है. जन जागृति अभियान वरीयता में आखिरी नंबर पर है क्योंकि श्रमदान से गांधी चबूतरा तो बन सकता है एक्सप्रेस-वे नहीं. भारत में लंबे और सफल अभियानों में सिर्फ पोलियो उन्मूलन नजर आता है.
फिर भी साल में एक या दो बार बच्चों तक दवा पहुंचाकर इस रोग को खत्म करने में 15 साल लग गए. रोजाना सफाई की चुनौती इसकी तुलना में बहुत बड़ी और महंगी है. इसलिए स्वच्छता की प्रेरणाएं सर माथे, मगर अपर्याप्त सुविधाएं, संसाधनों की कमी, बदहाल नगर निकाय जैसे सवाल गंदगी जितने ही जिद्दी हैं जिनसे मुंह चुराकर कचरा नहीं हटाया जा सकता.
अलबत्ता हम प्रेरणाओं को पाखंड में बदलने के विशेषज्ञ हैं इसलिए स्वच्छता मिशन भी राष्ट्रीय पाखंड में बदलने की तरफ बढऩे वाला है.