scorecardresearch
डार्क मोड

'हमने मोदी विजन को जमीन पर उतारा और यही हमारी सफलता की कुंजी है'

हमारा केंद्रीय नेतृत्व भी यह राय रखता है कि हम उप-मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवसेना को दे सकते हैं. अब यह उनका निर्णय होगा (वे इसे स्वीकार करना चाहते हैं या नहीं).

देवेंद्र फडऩवीस
देवेंद्र फडऩवीस
अपडेटेड 31 अक्टूबर , 2019

सत्ता में वापसी करने के बाद देवेंद्र फड़नवीस ने किरन डी. तारे से बातचीत में कहा कि दूसरे कार्यकाल में वे पानी और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देंगे. कुछ अंश:

आपकी सफलता का सूत्र क्या है?

हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के दृष्टिकोण को बहुत व्यवस्थित तरीके से महाराष्ट्र में लागू करने में सफल रहे हैं. हमने यह दावा नहीं किया कि राज्य की सारी समस्या हल हो गई है, लेकिन हमने उन्हें ईमानदारी से हल करने की कोशिश की. राज्य के लोगों को हमारी ईमानदारी पसंद आई.

क्या मराठा आरक्षण आपके पक्ष में माहौल बनाने में एक बड़ा कारक सिद्ध हुआ है?

हमने आंदोलनरत मराठा समुदाय को समझा-बुझाकर शांत किया. उन्हें एहसास हुआ है कि हम उनके लिए कुछ भी करेंगे.

क्या गठबंधन सरकार में शिवसेना से कोई उप-मुख्यमंत्री होगा?

उन्हें पद देने में हमें कोई कठिनाई नहीं है. हमारा केंद्रीय नेतृत्व भी यह राय रखता है कि हम उप-मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवसेना को दे सकते हैं. अब यह उनका निर्णय होगा (वे इसे स्वीकार करना चाहते हैं या नहीं).

दूसरे कार्यकाल में आपका फोकस किन चीजों पर होगा?

हम महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने की दिशा में काम करेंगे. वाटर ग्रिड परियोजना जल्द ही आकार लेगी. हम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को भी प्राथमिकता देंगे.

आपके एजेंडे में कौन-सी परियोजनाएं हैं?

हम मुंबई में सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करेंगे. अगले पांच वर्षों में आपको पूरी तरह से बदली हुई मुंबई देखने को मिलेगी.

***

ADVERTISEMENT
Advertisement