scorecardresearch
डार्क मोड

स्टीरियोटाइप से निकल जाऊंगा

मिर्जापुर के आइपीएस अफसर मौर्या से महारानी के नवीन कुमार, इनसाइड एज के मिश्रा जी और जामताड़ा के ब्रजेश भान तक अमित सियाल का करियर ग्राफ बीते कुछ वर्षों में तेजी से चढ़ा है. अब वे जामताड़ा के दूसरे सीजन में भी दिखने वाले हैं.

अमित सियाल
अमित सियाल
अपडेटेड 26 सितंबर , 2022

 जामताड़ा सीजन 2 में  अलग करने वाले हैं?

सीजन वन में ब्रजेश भान बहुत ही नीच किस्म का प्राणी था. वह सीजन टू में और भी क्रूर दिखने वाला है. क्योंकि जब शेर घायल हो जाता है तो और ज्यादा खतरनाक हो जाता है.

 अपनी अभिनय प्रक्रिया के बारे में कुछ बताइए? 

मैं जो भी किरदार निभाता हूं, उसके प्रति पूरी ईमानदारी बरतता हूं. मैं उसमें कुछ नया करने की कोशिश करता हूं. किरदार को अच्छी तरह से समझता हूं और इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मुझे खुद के बारे में भी बहुत कुछ जानने को मिलता है. इसमें मैं अपने जीवन के अनुभवों को भी जोड़ता हूं.

 मिर्जापुर, महारानी या जामताड़ा ये सब हिंदी पट्टी की कहानियां हैं, क्या कभी लगता है कि आप टाइपकास्ट हो गए हैं?

मैं ऐसे काफी रोल्स मना करता हूं, पर कभी-कभी बैंक अकाउंट चीख-चीख कर बोलने लगता है कि काम करो. मैं लगा हुआ हूं, इस स्टीरियोटाइप से निकलने में. मैंने कुछ अलग काम किए हैं, जब वे रिलीज होंगे तो लोग दूसरी मुझे दूसरी नजर देखेंगे.

 वह कौन सा प्रोजेक्ट था जो करियर का टर्निंग पॉइंट रहा?

लव सेक्स और धोखा और तितली जैसी लीक से हटकर बनी फिल्में करने के बाद मुझे लगा था कि मैं शायद स्थापित हो गया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तो मुझे लगता है कि ओटीटी की वजह से मुझे पहचान मिली और इसका सारा श्रेय इनसाइड एज और मिर्जापुर को जाता है.

ADVERTISEMENT
Advertisement