scorecardresearch

सर्द जाड़ों में 'पानी पर खेल' आसान नहीं

बंगाल में बोरोतालपदा के एक संथाली गांव में प्रदर्शनकारी कलाओं के एक विशेष सालाना उत्सव का यह छठा आयोजन

रिहर्सलः पानी में जिंदगी नृत्य नाटिका का
रिहर्सलः पानी में जिंदगी नृत्य नाटिका का

यह रात को होता है. यह जंगल में होता है. इसमें बहुत कुछ थिएटर है. लेकिन अगर इससे आपको शेक्सपीयर की याद आ जाए, तो आप गलत होंगे. नाइट ऑफ थिएटर एन-10—ला नुइट डेस इडीज खुद को ''समकालीन प्रदर्शनकारी कलाओं और नवाचारों का महोत्सव" कहता है. लेकिन यह हिंदुस्तान में छह साल से हो रहा है, इस पर तो भरोसा ही नहीं होता.

मेक्सिको में 2004 में एक अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव की शुरुआत हुई थी. 2012 में इसे नई सजधज के साथ हिंदुस्तान के कोलकाता ही नहीं, बल्कि उससे 240 किमी दूर बोरोतालपदा लाया गया, जो झाडग़्राम जिले में दूरदराज का एक गांव है.

इस महोत्सव में दिल्ली, कोलकाता, बोरोतालपदा और उसके आपपास के आदिवासी इलाकों के हिंदुस्तानी कलाकारों के साथ फ्रांस, कनाडा, जापान, मेक्सिको के कलाकार भी जुटेंगे. इसके केंद्र में एक स्वयंसेवी संस्था त्रिमुखी प्लेटफॉर्म है और जिसे फ्रांसीसी थियेटर डायरेक्टर और दार्शनिक ज्यां फ्रेडरिक शेवैलियर, उनकी पत्नी और सामाजिक कार्यकर्ता सुक्ला बार और गांव के 18 परिवारों ने मिलकर बोरोतालपदा में बनाया था. गांव वालों के लिए यह एक फ्रांसीसी शक्चस का आयोजित शहर के लोगों का मेला नहीं है. उनके लिए यह खुद उनका मेला है.

इस साल के महोत्सव के लिए तैयारियां और रिहर्सल काफी लंबे से चल रही हैं. इनमें से कुछ पानी में होती हैं, जो बंगाल के गैरमामूली तौर पर सर्द जाड़ों में खुशगवार नहीं हो सकता. जोल ए जिबोन (ला विए डैन्स लिएयू) यानी ''पानी की जिंदगी—पानी में जिंदगी" एक किस्म की जलीय नृत्य नाटिका है जो बंगाली, संथाली अंग्रेजी और फ्रांसीसी जबान में लिखी गई है और जो गांव के मुहाने पर त्रिमुखी सांस्कृतिक केंद्र के नजदीक तालाबों में पेश की जाएगी.

इस केंद्र पर गांव वालों को खास तौर पर नाज है, क्योंकि इसे खुद उन्होंने गीली मिट्टी और अपने हाथों से बनाया है. खुले आसमान के नीचे और पेड़ों और प्रेक्षकों से घिरे वातावरण में जापानी नृत्यांगना और कोरियोग्राफर इकु नाकागवा दो प्रस्तुतियां देंगी. एक और बहुप्रतीक्षित नाटक रेस्के एनीड होगा जिसका संथाली में मतलब है ''आनंद देने वाला नृत्य." उत्सव 27 जनवरी को शाम 5 बजे शुरू होगा.

***

Advertisement
Advertisement