scorecardresearch
डार्क मोड

श्रुति हासन: लग गई लॉटरी

अनीस बज्मी की वेलकम के सीक्वेल वेलकम बैक में जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में हैं.

अपडेटेड 10 सितंबर , 2013
श्रुति हासन की रमैया वस्तावैया और डी डे एक ही दिन रिलीज हुईं मगर बॉक्स ऑफिस पर इनका रंग नहीं जम पाया. फिर भी उनके हाथ एक बड़ी खुशी लग गई है.

वे अनीस बज्मी की वेलकम के सीक्वेल वेलकम बैक में जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में हैं. फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर भी होंगे. पहले इस रोल के लिए असिन को लिए जाने की खबरें आ रही थीं.

लेकिन डेट्स या फीस की वजह से बात सिरे नहीं चढ़ सकी और लॉटरी 27 वर्षीया श्रुति की लग गई. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है.


ADVERTISEMENT
Advertisement