हमेशा मेरे लिए रोल और डायरेक्टर अहम रहे हैं. बड़ा बजट और फ्रेंचाइजी मेरी प्राथमिकता नहीं है.” यह कहना है 28 वर्षीया सोनम कपूर का. उनके साथ जिसने एक बार फिल्म बनाई वह उनका कायल हो गया. दिल्ली-6 के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने हाल ही में उनके साथ हिट फिल्म भाग मिल्खा भाग दी है और अपनी अगली फिल्म भी उन्हीं के साथ बनाने की घोषणा कर दी है.
वहीं, रांझणा जैसी दुखांत लव स्टोरी बनाने वाले डायरेक्टर आनंद एल. राय को सोनम को खोने का डर सताता है. सोनम जल्द ही अपने होम प्रोडक्शन की खूबसूरत की रीमेक में भी नजर आएंगी, जिसमें वे फिजियोथेरेपिस्ट के रोल में हैं. खास यह कि उनके पास फिल्में आने से पहले उनके पिता अनिल कपूर स्क्रिप्ट्स पढ़ते हैं.
सोनम ने 2007 में बॉलीवुड में सांवरिया के साथ कदम रखा था. उन्होंने शुरू से ही चुनिंदा फिल्में की हैं. ब्लैक में संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुकीं सोनम की हसरत फिल्म डायरेक्ट करने की है और पढऩा उनकी पहली पसंद. फैशन की समझ ने कान में उन्हें खूब सुर्खियां दिलाई थीं. कामयाबी का सफर जारी है.
और भी हैं...
आने वाले दिनों में भी स्टार बेटियों की धूम रहने वाली है
सोनाक्षी सिन्हा
लुटेरा में शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली ने ऐक्टिंग का लोहा मनवाया. आने वाली फिल्में हैं—बुलेट राजा, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा और रैंबो राजकुमार
आलिया भट्ट
महेश भट्ट की साहबजादी की इम्तियाज अली डायरेक्टेड हाइवे 13 दिसंबर को रिलीज होगी.
साशा आगा
सलमा आगा की बिटिया औरंगजेब में दिखी थीं और अब वे यशराज की अगली फिल्म कर रही हैं.
श्रद्धा कपूर
प्रेम को जिंदा करने का काम शक्ति कपूर की बेटी ने आशिकी-2 से किया. 22 नवंबर को उनकी गोरी तेरे प्यार में आ रही है.