बॉलीवुड में आइटम सांग एक चलन बन गया है. इस चलन में नए नाम प्रियंका चोपड़ा और इवलिन शर्मा के भी जुड़ते नजर आ रहे हैं.
प्रियंका चोपड़ा
बर्फी में अपनी कला के जौहर दिखाने वालीं प्रियंका शूटआउट ऐट वडाला में मुकद्दर का सिकंदर के हिट सांग सलाम-ए-इश्क पर थिरकेंगी.
हालांकि अभी तक प्रियंका ने कुछ साफ नहीं किया है लेकिन खबरों पर यकीन करें तो रेखा की बेहतरीन परफॉर्मेंस को एक बार फिर से जिंदा करने का बीड़ा वे उठा सकती हैं. वैसे भी इन दिनों प्रियंका पर कई शौक हावी हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही फिल्मों में गाने की बात भी कही है. इसी को तो कहते हैं टैलेंट की बहार.
इवलिन शर्मा
जर्मन-भारतीय मॉडल 23 वर्षीया इवलिन की पहली फिल्म फ्रॉम सिडनी विद लव बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. लेकिन उम्मीद कायम है. वे अपनी अगली फिल्म नौटंकी साला में माधुरी दीक्षित के बेटा फिल्म के गीत धक धक करने लगा पर डांस करेंगी. इस फिल्म में उनके हीरो आयुष्मान खुराना है.
फिल्म के डायरेक्टर रोहन सिप्पी इस गाने को पुराने गाने की टक्कर का रखने की तैयारी में हैं. इवलिन ग्लैमरस साड़ी में दिखेंगी. उन्होंने तो इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. वैसे इवलिन के पास फिल्मों की कमी नहीं है, रणबीर कपूर के साथ वे यह जवानी है दीवानी में हैं तो इसके अलावा भी उनके पास कई अन्य फिल्में हैं.

