इन दिनों चर्चा है करण जौहर 1982 की हिट फिल्म बेमिसाल का रीमेक बनाने का इरादा रखते हैं. हृषिकेश मुखर्जी की इस फिल्म में राखी लीड रोल में थीं जबकि जौहर ऐश्वर्या राय को कास्ट करने का इरादा रखते हैं.
पुरानी फिल्म में राखी के अलावा अमिताभ बच्चन और विनोद मेहरा भी थे. ऐश्वर्या आखिरी बार संजय लीला भंसाली की गुजारिश में दिखी थीं. डिलिवरी के बाद कई बार उनकी वापसी के कयास लगे पर कोई खबर सिरे नहीं चढ़ी. देखें, बच्चन बî क्या अपने श्वसुर की फिल्म से ही कमबैक करेंगी?

