scorecardresearch

बॉलीवुड में बरकरार है नशा विदेशी बालाओं का

बॉलीवुड विदेशी बालाओं के मोह में डूबता जा रहा है. कई नए चेहरे अपना स्किन टोन आजमाने के लिए कमर कसे हुए हैं.

अपडेटेड 10 अक्टूबर , 2012

बॉलीवुड विदेशी बालाओं के मोह में डूबता जा रहा है. कई नए चेहरे अपना स्किन टोन आजमाने के लिए कमर कसे हुए हैं.
गैब्रियला बरतांते
ब्राजीलियन मॉडल अभी तक साउथ में आइटम नंबर कर के ही फेमस हो रही थीं. 23 वर्षीया गैब्रियला का भाग्य करवट ले रहा है. वे मीका और शान के साथ बलविंदर सिंह फेमस हो गया में लीड रोल में हैं. वे 2010 में भारत आई थीं और एमटीवी पर वीजे भी रह चुकी हैं. वे फुटबॉल खेलना भी जानती हैं और मॉडलिंग में आने से पहले ब्राजील की कई टीमों के लिए प्रोफेशनली अपने हाथ भी आजमा चुकी हैं.

एलेना कज़ान
वे एजेंट विनोद में बिकनी में नजर आई थीं. अब वे अंजुम रिजवी और के. आसिफ की जॉन डे कर रही हैं. इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी हैं. फिल्म में वे रणदीप हुड्डा के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी. इसके अलावा वे चंदन रॉय सान्याल के साथ रोहित खेतान की फिल्म प्राग में भी दिखेंगी. यही नहीं, हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान और सैफ अली खान के साथ एक लिकर ब्रांड का एड भी शूट किया है.
टेब्रेट बेथलSaidhagabirale
ऑस्ट्रेलिया की टीवी, थिएटर और फिल्म ऐक्ट्रेस के धूम-3 में होने की खबर है. वे टेलीविजन सीरीज लेजंड ऑफ द सीकर से सुर्खियों में आई थीं. यशराज फिल्म की इस सीरीज का हिस्सा बनना उनके लिए बॉलीवुड में कदम रखने का सही जरिया हो सकता है. फिल्म में वे आमिर खान के साथ होंगी. उन्होंने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और वे नेशनल रग्बी लीग के लिए चीयरलीडर का काम भी कर चुकी हैं.

सायदा जूल्स
रूस में जन्मी जर्मन सायदा जूल्स कल्पना लाजमी की अगली वूमन सेंट्रिक फिल्म में काम कर रही हैं. वे गिरीश मलिक की फिल्म में पूरब कोहली और तनिष्ठा चटर्जी के साथ भी हैं जबकि वे एक अन्य फिल्म रणवीर शौरी के साथ करेंगी. यह कहना गलत नहीं होगा कि प्यार इंपॉसिबल और राइट या रॉन्ग में छोटे-मोटे किरदार निभाने के बाद उनकी पांचों उंगलियां घी में हैं. वे कई एड कैंपेन भी कर रही हैं.

Advertisement
Advertisement