scorecardresearch
डार्क मोड

अक्‍टूबर की कमाल-धमाल फिल्में

प्रकाश झा की एक और मुद्दा आधारित फिल्म. इस बार का विषय है नक्सलवाद की समस्या. फिल्म के नमक हराम फिल्म से प्रेरित होने की बातें कही गई हैं लेकिन झा इन आरोपों को सिरे से नकारते हैं.

रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी
अपडेटेड 6 अक्टूबर , 2012

चक्रव्यूह, 24 अक्‍टूबरChakrvuyh
प्रकाश झा की एक और मुद्दा आधारित फिल्म. इस बार का विषय है नक्सलवाद की समस्या. फिल्म के नमक हराम फिल्म से प्रेरित होने की बातें कही गई हैं लेकिन झा इन आरोपों को सिरे से नकारते हैं. अर्जुन रामपाल और ईशा गुप्ता का गर्मागर्म सीन काफी सुर्खियां बटोर चुका है.
स्टुडेंट ऑफ द ईयर, 19 अक्‍टूबर
करन जौहर की माइ नेम इज खान (2010) के बाद उनके निर्देशन वाली एक और फिल्म. कहानी पूरी तरह युवा तेवरों से लैस है. डेविड धवन के बेटे वरुण धवन, महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और बोमन ईरानी के बेटे कयोज़ ईरानी के साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं.
अय्या, 12 अक्‍टूबर
यह रोमांटिक कॉमेडी एक मराठी लड़की की कहानी है जिसे तमिल कलाकार से प्रेम हो जाता है. फिल्म में मराठी और तमिल कल्चर का टकराव है तो चटपटा संगीत भी सुर्खियों में है. वैसे भी अनुराग कश्यप इसके निर्माताओं में से हैं, ऐसे में कुछ अलग की उम्मीद तो अपने आप से लग जाती है. रानी मुखर्जी लंबे समय बाद नटखट अंदाज में जमकर मस्ती करती दिखेंगी. फिर आइटम सांग का भी तड़का है. वैसे भी इन दिनों हीरोइन प्रधान फिल्मों का ही तो दौर चल रहा है.English Vinglish
इंग्लिश विंग्लिश,  5 अक्‍टूबर
इस फिल्म को देखकर अमिताभ बच्चन की आंखें नम हो गईं, इसके बारे में उनका अपने ब्लॉग पर कहना है, ''यह फिल्म कम शब्दों में बÞत कुछ कह जाती है. मैं मंत्रमुग्ध रह गया. '' अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि डेढ़ दशक बाद श्रीदेवी की वापसी कितनी धमाकेदार हो सकती है. फिल्म को टोरंटो फिल्म महोत्सव में भी वाहवाही मिल चुकी है. बेशक वे लाजवाब ऐक्टर हैं लेकिन यह भी सच है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करना भी फिल्म की सफलता का एक पैमाना है.

ADVERTISEMENT
Advertisement