scorecardresearch

डांसिंग का रिकॉर्ड कायम करेंगी कैटरीना

'धूम-3' को लेकर 28 वर्षीया कैटरीना की तैयारियां जोरों पर हैं. फिल्म में वे एक्रो-डांसिंग करती दिखेंगी.

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ
अपडेटेड 22 सितंबर , 2012

कैटरीना कैफ डांसिंग का रिकॉर्ड कायम करने के मूड में हैं. 'चिकनी चमेली' में लावणी लटके-झटके दिखाकर उन्होंने दर्शकों को वाहवाही के लिए मजबूर कर दिया, तो 'शीला की जवानी' और 'माशल्ला' में बेली डांस से मदहोश कर दिया.

'धूम-3' को लेकर 28 वर्षीया कैट की तैयारियां जोरों पर हैं. फिल्म में वे एक्रो-डांसिंग करती दिखेंगी. इसमें आमिर खान भी उनका साथ देंगे.

इस डांस में क्लासिकल डांसिंग के साथ ही एक्रोबैटिक्स का इस्तेमाल होने की वजह से इसे काफी जटिल माना जाता है. वे इस कला को सीखने के लिए दो माह का समय लगाएंगी. धमाके के लिए तैयार रहें.

Advertisement
Advertisement