scorecardresearch
डार्क मोड

विद्या बालन पर फिदा सनी लियोन-शर्लिन चोपड़ा

पोर्न स्टार सनी लियोनी और प्लेबॉय के लिए न्यूड हुई शर्लिन चोपड़ा के हाल के बयान इशारा करते हैं कि दोनों पूरी तरह से विद्या बालन के रंग में डूबी हैं.

विद्या बालन
विद्या बालन
अपडेटेड 18 अगस्त , 2012

पोर्न क्वीन सनी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, जिस्म-2 को अच्छा रिस्पांस मिला तो रागिनी एमएमएस-2 फ्लोर पर जाने वाली है. हाल ही में एकता कपूर के बारे में बात करते हुए विद्या का जिक्र भी आ गया तो सनी ने अपनी दीवानगी कुछ यूं जाहिर की, ''मैंने एकता की डर्टी पिक्चर देखी और उसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गई. मुझे नहीं लगता फैट वर्ड मेरी डिक्शनरी में फिट बैठता है लेकिन वो लुक कमाल है. विद्या बेहतरीन कलाकार हैं. और मैं इसे लेकर काफी ईर्ष्या महसूस करती हूं.''Sunny Leone

नवंबर के प्लेबॉय इश्यू के इंतजार में बैठीं शर्लिन ने पिछले दिनों विद्या को लेकर अपनी दीवानगी कुछ यूं जाहिर की, ''विद्या जोखिम उठाने से नहीं डरतीं और स्क्रीन पर उन्होंने अपनी फैट बॉडी को बेहतरीन ढंग से मटकाया है.'' वे किसी और के साथ नहीं बल्कि विद्या के साथ स्क्रीन पर लवमेकिंग सीन करने की हसरत रखती हैं और कहती हैं, ''मैं उनके साथ गर्मागर्म सीन करना चाहूंगी. मैं उनकी दीवानी हूं. अगर वे सुन रही हैं तो-विद्या, मैं सिद्धार्थ रॉय कपूर से बेहतर ढंग से तुम्हारी केयर कर सकती हूं.''

विद्या बालन हालांकि उन्होंने इन चुलबुली बालाओं की दीवानगी पर कोई टिप्पणी करने से अभी तक परहेज किया है. शायद खामोशी में ही समझदारी है.

ADVERTISEMENT
Advertisement