एक लड़का उसका लगातार पीछा करता था. प्यार का इजहार भी किया. लड़की नहीं मानी तो जुनूनी आशिक की तरह कॉलेज आते-जाते उसका पीछा करता रहा और आखिर सालभर बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की 20 वर्षीया मेघा का दिल पसीज ही गया. दोनों घूमने-फिरने लगे, लड़का उसके साथ मंदिर भी जाता था. दोनों का प्यार परवान चढऩे लगा. मेघा गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए दबाव डाला और अपने मां-बाप का घर छोड़ लड़के के पास आ गई. लेकिन उसे यहां आकर धोखे का एहसास हुआ. जिसे वह अनिल समझकर प्यार कर रही थी, असल में वह मुस्लिम था और चाहता था कि निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से हो. उसने झूठ बोला था, इसलिए मेघा ने अपने कदम वापस खींच लिए.
इश्क में धोखा खाकर टूट चुकी मेघा को प्रेमी के छोटे भाई ने सहारा दिया और यहां भी उसके साथ धोखा हुआ. जिसको वह देवर मानती थी, उसकी भी नीयत में खोट थी और उसने मौका पाते ही मेघा को हवस का शिकार बना लिया. लड़के ने उसका गर्भपात दिल्ली के पॉश इलाके के साउथ एक्सटेंशन के एक अस्पताल में कराया, जहां उसकी फिलापिन ट्यूब निकाल दी गई. कहानी का यह वह पहलू है जो पीड़िता ने बताया. लेकिन दूसरा पहलू देखिए जो बता तो पीड़िता ही रही है लेकिन है दूसरे पक्ष का. मेघा की ही बात मानें तो हकीकत सामने आने के बाद लड़के ने अपना बचाव इन शब्दों में किया, “मैं” तुम्हें पसंद करता था. मुझे पता था कि तुम्हारा परिवार किस तरह धर्म के मामले में सख्त है. मुझे डर था कि मैं तुम्हें असली नाम बताऊंगा तो तुम मुझसे दोस्ती नहीं करोगी.” लड़का हाल तक मेघा को फोन करता था, लेकिन हिंदू-मुसलमान के बीच किसी भी रिश्ते को सांप्रदायिकता के चश्मे से देखने की ताजी फिजा में उसने फोन नंबर बदल लिया और कहीं दुबक गया है.
आगे बढऩे से पहले मेरठ पुलिस के एक आंकड़े पर नजर डाल लें-जनवरी 2014 से अब तक मेरठ में 12 ऐसे मामले दर्ज हुए जिसमें हिंदू-मुस्लिम लड़का-लड़की घर से भागे हैं. इनमें से छह मामलों में हिंदू लड़का और मुस्लिम लड़की भागे हैं और छह ही मामले ठीक इसके उलट हैं. ये आंकड़े उस पश्चिमी यूपी के शहर के हैं जो ऑनर किलिंग के लिए बदनाम है. और क्या यह वही कानून-व्यवस्था नहीं है जहां एक साल की बच्ची से लेकर बूढ़ी औरतों तक को हवस का शिकार बनाया जा रहा है और बलात्कारी जुर्म करने से पहले पीड़िता का मजहब या जाति नहीं पूछता. मेघा के मामले में लव के लिए जेहादी तेवर तो दिखते हैं लेकिन जेहाद के लिए लव जैसी साजिश नहीं. यहां एक बार फिर इस तथ्य को नजर में रखना होगा कि मामला पुलिस या अदालत में नहीं गया है, जहां पूरी जांच हो सके और न ही कथित आरोपी अपनी बात कहने के लिए मौजूद है. इसके अलावा अकेली पड़ गई मेघा के बयानों में परिवार और राजनीति के दबाव का खासा असर होगा, इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता.
बावजूद इसके मुस्लिम समाज के सबसे बड़े शैक्षणिक केंद्र दारुल उलूम, देवबंद के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी इंडिया टुडे से कहते हैं, “ऐसे लोगों को मुसलमानों का नुमाइंदा नहीं कहा जा सकता. हमारी निगाह में भी वह मुजरिम है” (देखें पूरी बातचीत). जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, समाजशास्त्री आनंद कुमार भी कहते हैं, “कोई लड़का झूठ बोलकर किसी लड़की को बरगलाता है तो यह सीधे-सीधे चार सौ बीसी का मामला है.” ऐसे मामले फिलहाल कम हैं, लेकिन उनमें भी ज्यादातर मुस्लिम युवाओं के होने को भी समाजशास्त्री एक सामाजिक मनोविज्ञान के रूप में देखते हैं. प्रो. आनंद के मुताबिक, “अल्पसंख्यकों में एक भावना रहती है कि वह बहुसंख्यकों से जुड़ें. जैसे कोई भारतीय विदेश जाता है तो वहां गोरी मेम से शादी करने की सोचता है. अपने से कथित श्रेष्ठ से जुडऩे की भावना समाज में हमेशा रहती है, लेकिन ऐसा कहना अनुचित होगा कि सुनियोजित तरीके से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है.” क्योंकि विवादित मामलों को छोड़ भी दिया जाए तो देश मशहूर लोगों के अंतरधार्मिक विवाहों की हजारों नजीरें मौजूद हैं. इन मामलों में कभी पुरुष हिंदू होता है तो कभी मुसलमान या किसी अन्य धर्म का. और बीजेपी सहित राजनैतिक बिरादरी के सारे दलों में ऐसे मामलों की भरमार है.

( उत्पीड़न की शिकार मेरठ, उत्तर प्रदेश की 20 वर्षीय मेघा)
आधा सच, आधा झूठ
भले लव जेहाद का एक भी मामला अभी तक साबित नहीं हुआ हो लेकिन लड़कियों से दोस्ती की खातिर मुस्लिम युवक नाम बदलने, कलावा बांधने, टीका लगाने जैसे काम करते हैं. और मुस्लिम लड़कियों से दोस्ती करने के लिए हिंदू लड़के भी इस तरह के आजमाए हुए नुस्खे अपनाते हैं. लेकिन इसमें लव जेहाद की वह खौफनाक तस्वीर कहीं नहीं उभरती जिसमें अपने धर्म के प्रसार के लिए कोई लड़का दूसरे धर्म की लड़कियों को प्रेम और फिर शादी में फंसाने की मुहिम पर निकला हो. यहां भी वही होता है कि कुछ रिश्ते बन जाते हैं तो कुछ टूट जाते हैं और कुछ अपराध की श्रेणी में दर्ज हो जाते हैं.
हालांकि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और संघ परिवार की ओर से मदरसों-मस्जिदों से फंडिंग के आरोप तो मढ़े जा रहे हैं, पर उसे साबित नहीं किया जा सका है. वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय महासचिव चंपत राय इंडिया टुडे से कहते हैं, “जेहाद शब्द ठीक नाम दिया गया है, मुस्लिम समाज को अपनी दिशा ठीक करनी ही चाहिए.भारत का हिंदू समाज अब पहले की तरह नहीं रहा, इसलिए अब उन्हें ही अपने धर्म के लोगों को समझ लेना चहिए, नहीं तो घटनाएं बढ़ेंगी, प्रतिकार होगा” (देखें इंटरव्यू). कभी बजरंग दल से जुड़े रहे और अब ‘सच’ नाम से संगठन बनाकर काम करने वाले मेरठ के वकील संदीप पहल का दावा है कि 1996 से सरकारी दस्तावेजों में भी लव जेहाद जैसी बात मिलती है. वे बताते हैं कि 2006 में इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लव जेहाद के मामले में केंद्र सरकार को जांच के आदेश दिए थे. लेकिन उस जांच का क्या हुआ, पहल इस बारे में अनजान हैं. उनका आरोप है कि ऐसे जेहाद के लिए पैसा विदेशों खास तौर से पश्चिम एशिया से आता है. उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कों को फ्री जिम, फ्री में अंग्रेजी बोलना, किराए पर कपड़ा दिलाया जाता है और लड़की की हैसियत के हिसाब से बाकायदा गाड़ी भी दी जाती है. हालांकि इस रिपोर्टर ने जितनी कथित पीड़िताओं से बात की उनमें से एक ने भी इस तरह की बातों की तस्दीक नहीं की.
लगता है कि राम मंदिर जैसे मुद्दों के खत्म हो जाने, दंगों की फसल काट लेने के बाद कट्टर हिंदुत्व कहीं किसी नए भावनात्मक मुद्दे की तरफ तो कदम नहीं बढ़ा रहा है. ऐसे में पहल का दावा है कि मेरठ में ही अंतरधार्मिक विवाह के हर साल 200 केस दर्ज होते हैं और इससे दो-तीन गुना तो रिपोर्ट ही नहीं होते. लेकिन एक बार फिर इन आरोपों के सबूत में कोई साक्ष्य नहीं है, जबकि कम-से-कम वकील से तो अपनी बात के समर्थन में सबूतों की उम्मीद की ही जाती है. इससे बड़ी बात यह कि कभी किसी केस में सुनियोजित साजिश और मदरसों की भूमिका साबित नहीं हुई, तो उनका जवाब था, “पुलिस कार्रवाई नहीं करती. लखनऊ से मौखिक आदेश होता है कि मदरसों या मुस्लिम लड़कों पर कार्रवाई न हो.” ऐसे आरोपों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इंडिया टुडे से कहते हैं, “लव जेहाद जैसे शिगूफे का इस्तेमाल कर बीजेपी और उससे जुड़े संगठन समाज का बंटवारा करना चाहते हैं. लेकिन हमारी सरकार पूरी तरह सतर्क है. इनके मंसूबों को नाकाम कर दिया जाएगा और ऐसे किसी भी प्रयास से सरकार सख्ती से निबटेगी.”
महिलाओं और बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था ‘संकल्प’ की सचिव अतुल शर्मा कहती हैं, “कहीं-न-कहीं कुछ तो है. पैसा इस मकसद के पीछे है या नहीं, यह नहीं पता. लेकिन यह तथ्य है कि बुढ़ाना गेट स्थित इस्माइल गल्र्स कॉलेज में कोई छेड़छाड़ की घटना नहीं होती है, लेकिन 20 कदम की दूरी पर आरजी (पीजी) कॉलेज में रोजाना होती है. पिछले 6-7 महीने से इस तरह के कुछ ज्यादा केस हो रहे हैं. जेहाद तो नहीं, लेकिन मुस्लिम लड़के अपना नाम राज, राहुल, समीर आदि रखते हैं जो दोनों धर्मों में होता है. लड़के मंदिर तक जाते हैं इसलिए लड़कियां बहकावे में आ जाती हैं.” संकल्प संस्था ने अब तक ऐसी 20-22 लड़कियों को इस तरह के सदमे से बाहर निकाला है तो अब कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक कर समाज को जगाने का काम कर रही है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में हमेशा बदनाम रहता है. लेकिन सहारनपुर के नुमाइश चैक के पास रहने वाली पीड़ित हो या मुजफ्फरनगर और देवबंद के कुछ मामले, जहां भी दो धर्मों के लड़के-लड़की के बीच प्रेम संबंध में खटास आई, वहीं से हिंदू संगठन लव जेहाद का दही जमाना शुरू कर देते हैं. मुजफ्फरनगर में ‘अस्तित्व’ नामक संस्था चलाने वाली रेहाना कहती हैं, “दुनिया जब से बनी है, प्यार रहा है. चाहे वह हिंदू-मुसलमान के बीच हो या किसी और के बीच. असल में यह लव जेहाद नहीं बल्कि प्यार के लिए जेहाद है.” वे शायराना अंदाज में कहती हैं, “रौंद सकते हो फूल चमन के, तुम बहारों को आने से रोक नहीं सकते.”

(महिला उत्पीड़न के कुछ केस जिन्हें लव जेहाद कह दिया गया)
धर्म और अपराध का दलदल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा देश के कई हिस्सों से मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच प्यार और सेक्स की कहानी सामने आ रही है. इनमें कुछ मामलों में मजहबी कट्टरता तो कुछ में बड़े अपराध की बू आती है. मेरठ के ही खरखौंदा थाना के सरावा गांव की घटना हाल ही में सुर्खियां बनी, अपराधी पकड़े भी गए लेकिन इसे भी मजहबी रंग दिया जा चुका है. परिवार बेहद सहमा हुआ है. सहमी हुई लड़की ने परिवारवालों की मौजूदगी और मामले को दिए जा चुके राजनैतिक रंग के साए में अपनी जो कहानी सुनाई उसका सार कुछ इस तरह हैः
गांव की 23 वर्षीय सरिता ने गांव के ही मदरसे में एक पुरानी सहेली मिसात की मदद से पार्टटाइम नौकरी हासिल कर ली. जहां शानू नाम के लड़के से उसे प्यार हो गया. सरिता कहती है, “शानू हमेशा हिंदू धर्म की तारीफ करता था. मुझे कहता था कि हिंदू धर्म उसे अच्छा लगता है, आपके धर्म में साफ-सफाई रहती है, हमारे (मुसलमानों में) यहां गंदगी रहती है.” जिन लोगों ने अपने जीवन में कभी भी प्रेम किया हो या फ्लर्ट करने की भी कोशिश की हो वे बेहतर जान सकते हैं कि क्या रोमांस के मामले में धर्म पर इतने लंबे व्याख्यान होते हैं. बहरहाल, दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. लेकिन धीरे-धीरे इस मामले का मुख्य आरोपी सनाउल्ला और प्रधान, मौलवी आदि भी सरिता पर डोरे डालने लगे. आरोप है कि शानू की मौजूदगी में सरिता के साथ बलात्कार किया गया.
गर्भवती हो चुकी सरिता का ऑपरेशन हुआ और उसकी फैलोपियन ट्यूब निकल चुकी है. दहशत में घर पहुंची सरिता ने बताया कि पिकनिक के दौरान एपेंडिक्स में दर्द की वजह से ऑपरेशन कराना पड़ा. बाद में 29 जुलाई को ईद के दिन वह घर से दवाई लेने निकली, तो आरोपी उसे उठाकर ले गए और गढ़ के पास दोतई में उसका कथित धर्मांतरण कराया. इतने गंभीर आरोपों के बावजूद सरिता के दिल से हूक उठती है, “शानू ऐसा नहीं है. वह मुझे लेने आएगा. वह गलत लोगों के चंगुल में फंस गया था.” ये आखिरी शब्द पूरे मामले को नए सिरे से देखने को मजबूर करने लगते हैं.
मेरठ की जाकिर कॉलोनी की 25 वर्षीय सीमा की दास्तां मजहबी कट्टरता और अपराध दोनों का मिलाजुला रूप है. सीमा को दिलशाद ने अपने प्यार के जाल में फंसाया तो उसने उसे हिंदू समझ. सीमा नाम अमूमन दोनों धर्मों में मिल जाता है. जबकि सीमा ने दिलशाद को अपने मजहब का मानकर प्यार किया. कुछ समय बाद दिलशाद ने उसे शहर के एक नामी होटल में चलने को कहा तो सीमा मना नहीं कर सकी. वह कहती है, “दिलशाद मेरे ऊपर खूब पैसे खर्च करता था. ज्वेलरी देता, महंगे गिफ्ट भी देता और निकाह करने की बात करता. मुझे लगा कि मेरे घरवाले भी इस निकाह के लिए इनकार नहीं करेंगे, इसलिए मैं होटल में चली गई, जहां मेरे साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए.” सीमा ने बताया कि इस दौरान उसकी ब्लू फिल्म तैयार की गई. दिलशाद ने उसे अन्य हिंदू लड़कियों को लाने के लिए कहा. तब सीमा को पता चला कि दिलशाद हिंदू समझकर उसका शोषण कर रहा था. बहरहाल सीमा की दलील है कि मुस्लिम होने के कारण वह चंगुल से निकल सकी. लेकिन सीमा ने भी यह बात एनजीओ के अलावा किसी को नहीं बताई, न न्याय का दरवाजा खटखटाया.
प्रशासन नहीं मानता लव जेहाद
पुलिस-प्रशासन और सरकार के लिए लव जेहाद जैसी कोई बात नहीं है. मुजफ्फरनगर के डीएम कौशल राज शर्मा कहते हैं, “अभी तक इस तरह की बात साबित करने वाला कोई मामला नहीं आया है.” मेरठ के एसएसपी ओंकार सिंह बताते हैं, “मारे पास दो तरह के केस आते हैं. कोई हिंदू लड़की मुस्लिम लड़के के साथ चली जाती है या मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के के साथ. ऐसा कोई ट्रेंड नहीं है कि एक धर्म के लोगों की ओर से ऐसा कुछ हो रहा है.”
वैसे भी बदनीयत किसी से छुपी नहीं है. सोशल मीडिया पर संघ परिवार और हिंदूवादी संगठनों की ओर से लव जेहाद के पोस्टर और बैनर शेयर किए जा रहे हैं. इसमें यह बताया गया है कि अगर मुसलमान हिंदू धर्म की किस जाति की लड़की को लाएगा तो उसे कितने पैसे मिलेंगे. हालांकि इंडिया टुडे ने जब जमीन पर इसकी पड़ताल की तो परचे पूरी तरह से झूठे निकले.
कथित लव जेहाद ने गन्ने की मिठास घोलने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही नहीं, पूरे देश में कड़वाहट घोल दी है. यह ऐसा सियासी शिगूफा लग रहा है जो अगले कुछ दिन तक उत्तर प्रदेश की फिजा में घूमता रहेगा. यह तब तक वहां रहेगा जब तक कि कोई दूसरा भावनात्मक मुद्दा नहीं मिल जाता और यह लोगों में चर्चा का विषय नहीं बन जाता. सूबा राजनीति के एक घातक दौर से गुजर रहा है. यहां बाजीगर का तो पता नहीं चलता लेकिन पिटते हमेशा प्यादे ही हैं.
(पहचान छिपाने के लिए कुछ नाम बदल दिए गए हैं)