गोरी चमड़ी को लेकर बॉलीवुड का प्रेम किसी तरह कम होता नहीं दिखता. कुछ अरसा पहले तक शाहिद कपूर के साथ नजर आने के कारण सुर्खियां बटोरने वाली रूसी मॉडल क्रिस्टिना अखीवा यमला पगला दीवाना के सीक्वेल में सनी देओल के साथ नजर आएंगी.
वहीं, 2007 में मेरा पहला पहला प्यार से बॉलीवुड में कदम रखने वाली ब्रिटिश मॉडल हेजल क्राउनी जीना है तो ठोक डाल में रवि किशन के साथ प्रेम की पींगें बढ़ाती दिखेंगी.
क्राउनी को 2010 में तब बॉलीवुड छोड़ना पड़ा था जब राज ठाकरे की एमएनएस ने स्थानीय लोगों के लिए विदेशी कलाकारों को यहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया था.

