scorecardresearch

यूपी में छिपे कोरोना मरीजों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अन्य राज्यों के अपडेट

पहले चरण का लॉकडाउन समाप्त होने ही वाला है लेकिन कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार फिलहाल बहुत ज्यादा ढील देने के मूड में नहीं है. यूपी में छिपकर रह रहे कोरोना मरीजों पर कड़ी कार्रवाई होगी. इसी कड़ी में पढ़िए राज्यों के ओर से जारी ताजा निर्देश

फाइल फोटोः पीटीआइ
फाइल फोटोः पीटीआइ
अपडेटेड 14 अप्रैल , 2020

इंडिया टुडे डैशबोर्ड

पहले चरण का लॉकडाउन समाप्त होने ही वाला है लेकिन कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार फिलहाल बहुत ज्यादा ढील देने के मूड में नहीं है. यूपी में छिपकर रह रहे कोरोना मरीजों पर कड़ी कार्रवाई होगी. इसी कड़ी में पढ़िए राज्यों के ओर से जारी ताजा निर्देशः

उत्तर प्रदेश

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छिपे हुए कोरोना पॉजिटिव संदिग्धों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इतना ही नहीं अगर अब कहीं नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आता है तो इसके लिए संबंधित जिला प्रशासन को जिम्मेदार माना जाएगा. इसके साथ ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी तय है.

-कई कंपनियों का चीन से मोह भंग हुआ है. ऐसे में अगर कोई नई कंपनी या इंवेस्टर प्रदेश में आता है तो उन्हें विशेष पैकेज व सहूलियत देने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है.

-स्वास्थ्य विभाग ने टेली कंसल्टेशन कराने की योजना शुरू कर दी है. इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर वॉलेंट्री रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. जो डॉक्टर टेली कंसल्टेशन करने के इच्छुक हैं, उनका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. उसके बाद एक पैनल बनाकर जरूरत के अनुसार लोगों का टेली कंसल्टेशन कराया जाएगा. प्रदेशवासी 18001805145 पर फोन कर टेलीमेडिसीन के संबंध में सहायता ले सकते हैं.

मध्य प्रदेश

-गेहूं खरीदने से पहले किसानों की स्वास्थ्य जांच होगी. 10-12 से ज्यादा किसानों को मंडियों में न बुलाने के निर्देश, किसानों को आने के लिए मिलेगा एसएमएस

-प्रदेश के 564 सीलबंद क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी

-इंदौर में दो और मरे, आठ नए पॉजिटिव

-इंदौर में 25 ग्रीन अस्पतालों की ओपीडी सामान्य मरीजों के लिए हफ्ते भर में खुल जाएगी

-एमपी के 40 जिलों में 786 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रोज बना रही हैं एक लाख से ज्यादा मास्क, अमेरिका को निर्यात भी किए जाएंगे डब्लूएचओ गाइडलाइन के मुताबिक बन रहे मास्क

छत्तीसगढ़

-75 हजार रैपिड टेस्ट किट खरीदने का टेंडर निरस्त, तकनीकी कारण गिनाए सरकार ने

-कोरोना मरीजों वाले पांच जिलों को छोड़कर बाकी 23 को मिल सकती है बंदी से राहत, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में कायम रहेगी सख्ती

-कोरबा के कटघोरा में 18 घंटे में मिले 13 नए केस, हालत बदतर

-रायपुर में लॉकडाउन उल्लंघन के 27 मामले दर्ज

***

Advertisement
Advertisement