इन दिनों बॉलीवुड में चचेरी बहनों की बहार-सी आई हुई है. प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणिति चोपड़ा के बाद बारी सोनाक्षी सिन्हा की चचेरी बहन 23 वर्षीया भावना रूपारेल की है, जिनकी दादी और सोनाक्षी की दादी सगी बहनें हैं.
भावना निर्देशक प्रीतिश चक्रवर्ती की पहली फिल्म चल पिक्चर बनाते हैं में नजर आएंगी. इससे पहले वे केन घोष के म्युजिक वीडियो पहला नशा में दिखाई दी थीं, पर खास रंग नहीं जमा सकीं.
वे न तुम जानो न हम और जॉगर्स पार्क जैसी फिल्मों में याद न रखी जा सकने वाली भूमिकाएं भी निभा चुकी हैं.
नई पारी शुरू करने से पहले उन्होंने सोनाक्षी की ही तर्ज पर 12 किलो वजन घटाया है. वे कहती हैं, ''सोनाक्षी मेरे लिए प्रेरणा हैं.'' क्या वे इस पारी में अपने पांव जमा सकेंगी?

