scorecardresearch
डार्क मोड

रुपर्ट मर्डोक: बूढ़ा आदमी, अनैतिक बरताव

आधुनिक राजनीतिकों को मर्डोक के संग घूंट लगाना आसान लगा. यह रिश्ता बड़ी नफासत से तैयार होता है, जैसा कि कोई सत्ताधारी वर्ग पीढ़ियों की अच्छी नस्ल के साथ तैयार होता है.

अपडेटेड 24 जुलाई , 2011

हालांकि ऐतिहासिक रूप से वे इसे मानने से कतराते रहे हैं कि पत्रकार इंसान होते हैं. वे गलती करते हैं. लेकिन अगर गलती ही उनका इकलौता जुर्म होती तो कोई स्टोरी या कहानी नहीं बनती. पीत पत्रकारिता के असली अपराध पूर्वाग्रह, गप और रिश्वत होते हैं.

मालिकों और संपादकों के विशेषाधिकार, पूर्वाग्रह और दोयम दर्जे के न्यूजरूम की खुराक, गप के बीच एक वर्ग का अंतर है. लेकिन रोकड़े का कोई वर्ग नहीं होता.

पूर्वाग्रह के मुकाबले गप में ज्‍यादा ईमानदारी होती है; उसमें ज्‍यादा कुतर्क  हो सकता है पर छल-कपट या बेईमानी कम होती है; गप शायद ही कभी ऐसा बनने का स्वांग करती है जो वह नहीं है; उसकी शैली बेदम, कमजोर होती है, सुझाव और संदेह पर बुरी तरह निर्भर होती है. निम्नस्तरीय प्रेस मालिकान छद्म विचारधारा की आड़ में पूर्वाग्रह परोसते हैं.

पूर्वाग्रह एक संस्कृति है, ऐसा आनुवांशिक लक्षण है जो किसी प्रकाशन के डीएनए में रचा-बसा होता है. हर स्तर के कारखाने को इसका बीजगणित मालूम होता हैः गप से सनसनी फैलती है, सनसनी से बिक्री बढ़ती है, बिक्री से विज्ञापन बढ़ता है, विज्ञापन से वेतन बढ़ता है.

यह सनसनी का पक्का गणित है. सनसनी का सबसे ज्‍यादा परिचित तत्व, सेक्स अपेक्षाकृत अधिक निश्छल विलासिता हैः महज अश्लीलता पाठक की भावना को प्रभावित और उद्वेलित करने के मामले में डर जैसे लोकप्रिय विषय से कभी बराबरी नहीं कर सकती. डर के कारण शत्रुता या नफरत पैदा होती है.

रुपर्ट मर्डोक जैसा मीडिया के कारोबार का असली परभक्षी-जीनियस तीन जनरेटरों से अपनी ताकत हासिल करता है. पहला है, एक निर्मम विजेता की उफनती महत्वाकांक्षा. इसके लिए वाकई जीनियस या बेहद निपुण होने की जरूरत है; आप इच्छाशक्ति, योग्यता के स्त्रोत और एक जुएबाज की कल्पना की उड़ान के असाधारण संसाधनों के बिना चंगेज खान या तैमूर नहीं हो सकते जिसका जोश उसके दांव के अनुपात में बढ़ता जाता है.

आपके पास गुलाम बनाने के लिए साम्राज्‍यों की कमी नहीं हो सकती. सफलता इकलौता कानून है. बाजार में इकलौती नीति हैः जो बिकता है वह अच्छा ही होगा, क्योंकि उसका खरीदार है. असफलता बुराई है. पाठकों को वही मिलता है जिसके वे लायक हैं और जिसके लायक हैं उन्हें मिलता है. सामग्री के बारे में कोई भावुकता नहीं हैः जो परम संस्कार या प्रसाद चाहते हैं उन्हें वॉल स्ट्रीट जर्नल मिलता है; दर्शन रति में आनंद उठाने वालों को न्यूज ऑफ द वर्ल्ड मिलता है.

दर्शन रतिह्ढेमी स्पष्ट रूप से किसी आपत्तिजनक काम या अपराध का साझीदार होता हैः फूहड़ता में साझा आनंद होता है. पाठक के बिना कोई मर्डोक नहीं है, और दरअसल एक मर्डोक के बिना कोई पाठक नहीं है. वे ऐसे साझीदार हैं जिन्हें एक-दूसरे की जरूरत है. पत्रकार-चाहे वह रात का भोजन प्रधानमंत्रियों के साथ करने वाले एंडी कोलसन जैसा कोई संपादक हो, या मशहूर हस्तियों के पीछे पड़े रहने वाला हो-जरूरी कड़ी है, जो अश्लीलता के लिए मोटे नकद इनाम से प्रेरित होते हैं.

आजीविका के लिए टॉपलेस मॉडलों की तस्वीर खींचने वाले फोटोग्राफर दरअसल काफी मुरझाए होते हैं. उन तस्वीरों को तिरछी नजर से तो पाठक ही देखते हैं. कहानियां ऐसे टेढ़े स्वभाव वाले व्यक्ति गढ़ते हैं जिनकी अच्छे स्वाद की शुरुआती भूख मर चुकी होती है.

पहला पन्ना उन्माद से प्रेरित होता है, जो प्रतिस्पर्धा की भूख से पलता है. चूंकि इस दुनिया में केवल पैसे की ही अहमियत होती है, कोई यह नहीं सोचता कि क्या किसी मारी गई लड़की, मिली डाउलर-2002 में हत्या के समय उसकी उम्र महज 13 साल थी-के मोबाइल फोन को हैक करना गलत हरकत है.

मर्डोक शक्ति के त्रिकोण का तीसरा पहलू है सामर्थ्य. मर्डोक के टैबलायडों के पाठकों की संख्या किसी भी राजनैतिक पार्टी के सदस्यों की संख्या से कई गुना ज्‍यादा है. जरा गौर कीजिएः चुनावों के लिए एजेंडा कौन तय करता है? मर्डोक ने ताकत के लिए पाठक संख्या का व्यापार किया. राजनीतिकों ने मान लिया, या फिर. ब्रिटेन के राजनीतिक बिन जवाबदेही वाले कलम घिस्सुओं के खतरों को समझ्ते थे. प्रिंट मीडिया के शुरुआती दिनों में ब्रिटेन की संसद में ह्ढेस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. किसी बहस की रिपोर्ट छापना ''बड़ा अपमान'' और ''विशेषाधिकार का घोर उल्लंघन'' समझा जाता था.

आधुनिक राजनीतिकों को मर्डोक के साथ घूंट लगाना आसान लगा. यह रिश्ता बड़ी नफासत के साथ तैयार होता है, जैसा कि कोई सत्ताधारी वर्ग पीढ़ियों की अच्छी नस्ल के साथ उसके योग्य बनता है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के निजी दोस्तों के हलके, जिसे अब नॉर्थ ऑक्सफोर्ड सेट करार दिया गया है, में शामिल थीं रिबेका ब्रुक्स जो गिरफ्तार किए जाने से पहले तक मर्डोक की एक कंपनी की चीफ एक्जीक्यूटिव थी; रुपर्ट की बेटी एलिजाबेथ मर्डोक और उनके पति मैथ्यू फ्रायड जो चिकनी-चुपड़ी बातें करने वाले पीआर के व्यक्ति हैं; और रुपर्ट के बेटे जेम्स मर्डोक. उनके करीबी सलाहकार थे एंडी कोलसन, जिन्होंने संपादक के रूप में टीम का उस समय नेतृत्व किया जब मिली डाउलर के फोन को 'पिंग' (किसी मोबाइल फोन की निगरानी के लिए पुलिस द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला तकनीकी शब्द) किया गया.

इस सेट ने देश के विभिन्न इलाकों में कट ग्लास में बेहतरीन वाइन गटकी, और शानदार बातचीत ने कैमरून के लाखों पाउंड की रसोई में तैयार रात्रि के खाने का स्वाद निस्संदेह बढ़ा दिया. हम भला कभी यह कैसे अंदाजा लगा सकते थे कि इस मेल-मिलाप के केंद्र में फूहड़ता से निकला बहुआयामी वित्तीय-राजनैतिक मुनाफा है?

जब किसी का नैतिक दिशा सूचक गायब हो जाता है तो स्वर्ग लापता हो जाता है. मर्डोक को मालूम था कि उन्हें प्रधानमंत्रियों या उनकी पुलिस से कभी कोई खतरा नहीं है, जिन्होंने करीब एक दशक तक सबूत से बेजा मुंह फेरे रखा.

लेकिन उन्होंने यह मानने की खतरनाक गलती कर डाली कि उनके पाठक भी उतने ही अनैतिक हैं जितने वे हैं. पाठकों ने सुरसुराहट महसूस कर ली; लेकिन उन्होंने एक बच्ची की लाश को भुनाने के मामले में बर्दाश्त की हद तय कर दी. यह बीजगणित उलटा पड़ गयाः पाठक रहित मर्डोक एक बेकार मर्डोक है. राजनीतिकों के पास बेकार का कोई इस्तेमाल नहीं होता.

औंधे मुंह गिरे एक कमजोर देवता से ज्‍यादा अकेला कोई नहीं होता. 

ADVERTISEMENT
Advertisement