कोरोना संकट से निपटने के लिए रक्षा मंत्रालय कमर कस चुका है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मंत्रालय की तैयारियों की जानकारी ली और उन्हे आवश्यक निर्देश जारी किया. एयर फोर्स, नेवी और डीआरडीओ तथा डिपार्टमेंट ऑउ एक्स सर्विस मैन वेलफेयर (ईएसएम) को राज्य तथा स्थानीय प्रशासन से तालमेल बनाने के लिए कहा गया है.
रक्षामंत्रालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईएसएम के वोलंटियर ने राज्य और जिला प्रशासन को कोरंटीन सुविधा, सर्विलयांस और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों की की पहचान में मदद करनी शुरू कर दी है. इसके अलावा मंत्रालय अस्पतालों में 9000 वेड और 8500 डाक्टरों के साथ तैयार है.
साथ ही सेना के विमान दूर-दराज खासकर पर्वतीय राज्यों से मरीजों को लिफ्ट कर अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए तैयार है.
अधिकारियों का कहना है कि रक्षा मंत्रालय की सतर्कता और सक्रियता इस महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उत्तर प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ तथा आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में ईएसएम स्थानीय प्रशासन के साथ मिल कर काम कर रहा है. इस वजह से संक्रमित लोगों की पहचान आसान हो रही है और उन्हें जरूरी इलाज के लिए सुविधा मिल रही है.
***

