फिल्म दबंग के तमिल रीमेक ओस्थे की मुन्नी होंगी 30 वर्षीया मल्लिका शेरावत. लेकिन पहले वाली मुन्नी, मलाइका से नाम मिलता-जुलता होने के कारण उन्हें मुन्नी नहीं बनाया गया बल्कि उनसे पहले कैटरीना कैफ से लेकर बिपाशा बसु तक ढेरों नामों पर विचार किया गया.
भले ही मल्लिका इस गीत के लिए फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थीं लेकिन गीत के बोल के कारण अब तो पूरे गीत में वे ही छाई हुई हैं, गीत के अनूदित बोल हैं, 'माइ डियर डार्लिंग, मल्लिका इस कॉलिंग यू'. हमें पूरा यकीन है कि अपने 1.25 करोड़ रु. के चेक को भुनाने के लिए वे खुद को समर्पित किए गए इस गीत को गुनगुनाते हुए ही बैंक तक गई होंगी.

