अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और अगर आपकी बजट कम है और जेब ज्यादा महंगे फोन खरीदने की इजाजत नहीं दे रहा तो आज हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो 15,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं. हमें हमेशा लगता है कि 4जी एलटीई फोन खरीदना जेब पर भारी पड़ जाएगा. जबकि ऐसा नहीं है. कई 4जी फोन बहुत ही कम कीमत में भी उपलब्ध हैं.
1. रेडमी 6ए स्मार्टफोन
रेडमी 6ए फोन 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज का फोन है. इसमें 5.45 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है और फोन में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है. इसका स्क्रीन रेजॉल्यूशन 854×400 पिक्सल है. फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का दिया गया है. फोन में पावर के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है. इस फोन की कीमत सिर्फ 5,999 रु. है.

2. सैमसंग गैलेक्सी M10 स्मार्टफोन
यह फोन 6.2 -इंच आइपीएस एलसीडी स्क्रीन के साथ आता है. इसकी पिक्सेल रेजोल्यूशन 720 x 1520 है और इसकी पिक्सेल डेंसिटी पर इंच की है. यानी इसकी तस्वीर कहीं अधिक स्पष्ट होती है. फ़ोन में 1.6 GHz OCTA कोर प्रोसेसर मौजूद है और ये फ़ोन 3 GB रैम के साथ आता है. सैमसंग गैलेक्सी M10 Android 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. ये स्मार्टफ़ोन 3 GB रैम के साथ आता है. फ़ोन में 32 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. हम माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इसकी स्टोरेज को 512 GB तक बढ़ा सकते हैं. फ़ोन में आपको 3400 MAH क्षमता की बैटरी भी मिल रही है. सैमसंग गैलेक्सी M10 में कई कनेक्टिविटी ऑप्शन्स भी दिए गए हैं जैसे, GPS, Wi-fi, Hotspot, Bluetooth वगैरह. सैमसंग गैलेक्सी M10 की भारतीय बाजारों में कीमत 8,990 रु. है.

3. मोटो सी प्लस
इसमें 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है. प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आता है. इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है रैम 2 जीबी है.
मोटो सी प्लस 6,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है. इस फोन की सबसे अहम खासियत है इसकी ज्यादा चलने वाली 4000 एमएएच की बैटरी.

4. हुआवेई हॉनर 6X Smartphone
यह फोन 5.5 -इंच Full HD IPS LCD कैपासिटीव टचस्क्रीन के साथ आता है. इसकी पिक्सेल रेजॉल्यूशन 1080 x 1920 है और इसकी 401 पिक्सेल डेंसिटी परइंच की है. फ़ोन में 2.1 GHz OCTA कोर प्रोसेसर मौजूद है और ये फ़ोन 3 & 4 GB रैम के साथ आता है. हुआवेई Honor 6X Android 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसके अलावा फ़ोन में 32GB & 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. हम माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इसकी स्टोरेज को 128 GB तक बढ़ा सकते हैं. हुआवेई Honor 6X s का कैमरा ऑटो फोकस, फेस डिटेक्शन, एचडीआर, पैनोरमा मोड. जिओ-टैगिंग, टच फोकस, डिजिटल जूम, वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स के साथ मिल रहा है. अपने देश में इसकी कीमत है 9,999 रु.

5. नोकिया 1 के
नोकिय़ा एक बार फिर स्मार्ट फोन बाजार में दस्तक दे चुका है. नोकिया पहले विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता था पर अब वह एंड्रॉयड वर्जन भी लेकर आया है. नोकाय 1के के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. यह कैमरा 3,264x2,448 पिक्सल रेज्ल्यूशन तक की फोटो खींचने में सक्षम है. वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी ने फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.

नोकिया 1 में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कीमत, महज 4000 रु. है.
(अंकुश गुलेरिया आइटीएमआइ के छात्र हैं और इंडिया टुडे में प्रशिक्षु हैं)
***

