लॉक डाउन की वजह से भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों में से 500 लोगों ने भारत सरकार से सहायता मांगी है. पर्यटन मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय ने 31 मार्च को देश में फंसे विदेशी पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. हेल्पलाइन नंबर +91-1123978046 जारी किया है. इसके अलावा पर्यटक 1075 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर पर्यटकों ने आग्रह किया है कि उनके वीजा की तिथि समाप्त हो गई है जिसे बढ़ाया जाए. साथ ही लॉकडाउन खत्म होने पर उन्हे दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहर तक आने दिया जाए जहां से वह अपने देश वापस जा सकें.
पर्यटन मंत्रालय इसके लिए विदेश मंत्रालय की मदद से उपाय तलाश रहा है.
जिन होटलों में विदेशी पर्यटक फंसे हैं उनसे भी स्थानीय प्रशासन की सहायता से खाने-पीने और अन्य जरूरी सुविधा होटलों तक पहुंचाने का आग्रह किया जा रहा है.
सूत्रों का कहना है कि बहुत से पर्यटक ने इस तरह की शिकायत भी की है कि उनके पास पैसे खत्म हो गए हैं ऐसे में उन्हे फ्री में खाने-पीने और होटल का किराया देने के लिए मदद दिया जाए.
***

