बिक रहे हैं आप ही बाजार में
डिजिटल युग की पूंजी डेटा ही है. और इससे काफी पैसा बनाया भी जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां, मार्केटिंग कंपनियां और हां, सियासी दल भी, आपके डिजिटल पदचिन्हों में पर्याप्त दिलचस्पी रखते हैं तो जानिए कि इस कारोबार से जुड़े अहम शब्दावलियां क्या हैं और कौन-कौन हैं खरीदार
इंटरनेट पोर्टल्स, बीमा कंपनियां, फोन कंपनियां, राजनैतिक दल, खुदरा कारोबारी और उपभोक्ता सामानों के निर्माता आपके डेटा और निजी जानकारियों के लिए पर्याप्त से ज्यादा उत्सुक रहते हैं, उन्हें खरीदते हैं और उनका इस्तेमाल आपको माल बेचने के लिए करते हैं.
वायरलेस इनैबल्ड बियरेबल टेक (फिटबिट)-
यह उपभोक्ता की सेहत, उनके कार्यकलाप, और यही नहीं, बाकी चीजों के साथ वे सेक्स कब करते हैं, इसका भी विस्तृत डेटा उपलब्ध कराता है.
सर्च इंजन डेटा
यूजर की सर्च हिस्ट्री उसकी दिलचस्पियों, चयन और प्राथमिकताओं का द्ब्रयोरा देता है. इसके जरिए किसी शक्चस का डिजिटल प्रोफाइल तैयार किया जा सकता है. साइटें यूजर के ब्राउजर पर ट्रैकिंग कूकीज इंस्टॉल कर देती हैं, ताकि उनके इंटरनेट के इस्तेमाल का तरीका जान सकें.
सोशल मीडिया प्रोफाइलिंग
ऑनलाइन प्रोफाइल जो आपके सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर आधारित होता है. आपकी गतिविधियां और लोकेशन बताई जा सकती है
ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) डेटा
इसका इस्तेमाल लोकेशन ट्रैक करने में होता है. ये किसी यूजर की कुछ मीटर के भीतर लोकेशन बता सकते हैं. इसका इस्तेमाल यूजर के आने-जाने का प्रोफाइल बनाने में किया जा सकता है और उसके गंतव्य की 90 फीसदी सटीकता से भविष्यवाणी कर सकता है.
सोशल मीडिया ऐप
ये आपके स्मार्ट फोन में भरे हुए हैं, ये आपकी लोकेशन, एड्रेस बुक, कैलेंडर और सर्च हिस्ट्री ट्रैक करते हैं
स्रोतः "ए रिव्यू ऑफ द डेटा ब्रोकर इंडस्ट्री'' -यूएस सेनेट में कमेटी ऑन कॉमर्स, साइंस ऐंड ट्रांसपोर्टेशन की दिसंबर 2013 में पेश रिपोर्ट, ब्रूस "नीयर की किताब, डेटा ऐंड गोलिएथः द हिडन बैटल टू कलेक्ट योर डेटा ऐंड कंट्रोल योर वर्ल्ड
कुछ शब्दावलियां
बिग डेटाः बेहद बड़े पैमाने पर संरचित और अर्ध-संरचित डेटा, जिसमें सूचनाओं की संभावना हो
डेटा माइनिंगः पहले से मौजूद डेटा के परीक्षण के जरिए नई सूचनाएं हासिल करने की प्रक्रिया
डेटा ब्रोकिंगः ऐसी कंपनियां, जो बहुत सारी सेवाएं उपलब्ध करवाती हैं, जिनमें यूजर्स की प्रोफाइल तैयार करके उन्हें उनकी आदतों के मुताबिक खास विज्ञापन दिखाए जाते हैं.
पर्सनलाइज्ड ऐडवर्टाइजिंगः यह ऐसे विज्ञापन हैं जो विभिन्न हित समूहों के सर्च, खरीदों और प्रोफाइल डेटा के लिहाज से केंद्रित होते हैं
डेटा ब्रोकर के खरीदार कौन हैं?
मिले-जुले कारोबारः कंज्यूमर पैकेज्ड सामान, वित्त, स्वास्थ्य सेवाएं, हाइटेक फर्म, टेलीकॉम, बीमा, स्वयंसेवी संस्थाएं, प्रकाशन, रिसर्च, खुदरा, रणनीतिक साझेदारी, तंबाकू, ट्रैवल और मनोरंजन
***

