scorecardresearch
डार्क मोड

किताबें/कविता संकलन: चार की पगडंडियां

शमशेर, नागार्जुन, अज्ञेय और केदारनाथ अग्रवाल की कृतियों में प्रवेश के लिए कुछ रास्ते और पगडंडियां बनाने की कोशिश करता है यह संकलन.

अपडेटेड 4 जुलाई , 2012

काव्य शताब्दी
चयन-संपादनः अनामिका और मदन कश्यप
किताबघर प्रकाशन, दरियागंज,
नई दिल्ली
कीमतः 350 रु.

यह संकलन चार कवियों की बेहतरीन कविताओं का चयन है. इन कवियों में शमशेर, नागार्जुन, अज्ञेय और केदारनाथ अग्रवाल शामिल हैं. इन चारों कवियों को एक जगह पर एक ही समय में, वह भी सारगर्भित भूमिका के साथ पढ़ना बेहद सुखद और आनंददायक अनुभव है. अज्ञेय की लंबी किंतु रोचक कविता असाध्य वीणा तो है ही, साथ ही अग्रवाल की जब भी मैंने उसको देखा लोहा देखा जैसी कविताएं भी हैं. शब्द साधकों के अथक लेखन को एक स्थान पर परोसना भी चुनौती भरा काम है.

लेकिन इस प्रयास के लिए दोनों ही चयनकर्ता और संपादक (अनामिका, मदन कश्यप) साधुवाद के हकदार हैं. इस संकलन के चारों कवि यूं तो अलग-अलग भौगोलिक, आनुभविक जमीन के हैं लेकिन चारों की स्वर लहरियां कहीं न कहीं एक दूसरे के यहां आवाजाही करती मिलती हैं. इस संकलन की खासियत यह है कि हर कवि को पढ़ने से पूर्व पाठकों को उस कवि की पृष्ठभूमि (सामाजिक, सांस्कृतिक, वैचारिक अनुभव आदि) से परिचित कराने के लिए टिप्पणियां और पीठिका लिखी गई है.

संकलन की कविताएं वैसे तो स्वतंत्र रूप से और कविता संकलन के तौर पर भी पहले छप चुकी हैं. लेकिन चारों कवियों की खासी पसंद की गई, चर्चित कविताएं एक स्थान पर उपलब्ध होना सुखद बात है. कैफियत नाम से लिखी भूमिका में अनामिका और कश्यप लिखते हैं, ''इन कवियों ने अपने बचपन में ही स्वतंत्रता के संघर्ष के साथ-साथ हिंदी समाज और भारतीय राष्ट्रीय निर्माण के संघर्षों को देखा. इन्हीं संघर्षों के बीच ये बड़े हुए...तभी समाज और संस्कृ ति को देखने और रचने की एक नई दृष्टि इन्हें मिली.''

चयन और संकलन में पहले और बाद में रखने के क्रम की कसौटी पर अक्सर विवाद होता रहा है. यहां उसे यह कहते हुए स्पष्ट किया गया है कि ''हमने श्रेष्ठता का कोई क्रम बनाने की कोशिश नहीं की है और इन्हें जन्मतिथि के अनुसार रखा है. उम्र में शमशेर सबसे बड़े हैं.'' यह असल में इन कवियों की कृ तियों में प्रवेश के लिए सिर्फ  कु छ रास्ते और पगडंडियां बनाने की कोशिश है.

हर कवि की अपनी जमीन है. उन सभी की अपनी-अपनी कला और शैली, जिसमें वे पाठकों से संवाद करते हैं. एक तार ऐसा है जहां ये कवि गुंथे-से लगते हैं. शिक्षा और बच्चे नागार्जुन और अग्रवाल की कविताओं में टीस बन कर उभरते हैं.

नागार्जुन की 'मास्टर' कविता 1953 में लिखी गई थी लेकिन इसमें एक मास्टर की पीड़ा और अधिकारी और मंत्री के व्यवहार की झ्लक स्पष्ट मिलती है. घुन खाए शहतीरों पर की, बारहखड़ी विधाता बांचे/ फ टी भीत है, छत चूती है, आले पर बिसतुइया नाचे/ बरसाकर बेबस बच्चों पर मिनट-मिनट में पांच तमाचे/ दुखरन मास्टर गढ़ते हैं किसी तरह आदम के सांचे. अग्रवाल की 'मैं पति हूं-अब तुम पत्नी हो' कविता में भी शिक्षा और स्कूल की व्यवस्था की झंकी मिलती हैः बड़े-बड़े अच्छर लिखता था/जहां कभी मुर्गा बनता था/ कान-उमेठी भी खाता था/गाल लाल थप्पड़ से हो कर झ्न्नाता था.

विषय की विविधता तो खैर है ही. अज्ञेय सांप के बहाने मनुष्य की प्रकृ ति पर प्रहार करते मिलेंगेः सांप!/ तुम सभ्य तो हुए नहीं/नगर में बसना भी तुम्हें नहीं आया. एक बात पूछूं-तब कैसे सीखा डसना-/विष कहां से पाया? प्रेम पर सभी ने लिखा है लेकिन शमशेर की बात ही अलग हैः द्रव्य नहीं कुछ मेरे पास/फि र भी मैं करता हूं प्यार/ रूप नहीं कु छ मेरे पास/फि र भी मैं करता हूं प्यार/ मैंने कितने किए उपाय/ किंतु न मुझ्से छूटा प्रेम/उसकी बात-बात में छल है/ फि र भी है वह अनुपम सुंदर/माया ही उसका संबल है/फि र भी है वह अनुपम सुंदर.

समग्रता में देखें तो यह पुस्तक इसलिए भी पठनीय है क्योंकि इसमें पाठकों को इन कविताओं की वीथिका में प्रवेश के लिए राह भी मुहैया कराई गई है. संपादक-द्वय की ओर से तैयार पूर्व पीठिका सचमुच इन कवियों की लेखकीय प्रतिबद्धता और जीवन दर्शन की झंकी खोलती है.

ADVERTISEMENT
Advertisement