वर्ष 2008 में एंड्रॉयड स्मार्टफोन जेब में रखना सपने जैसा था. इसकी खास वजह यह थी कि मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ बड़ी कंपनियां ही एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती थीं. एंड्रायड फोन बहुत महंगे होते थे. लेकिन अब हालात बदल गए हैं. 10,000 रु. से कम कीमत के कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन अब बाजार में हैं. जब आप एंड्रायड फोन खरीदते हैं तो यह ध्यान रखिए कि आप हर फोन में सबसे अच्छे हार्डवेयर की उम्मीद नहीं कर सकते. एंड्रायड फोन खरीदते वक्त आप डिस्प्ले साइज, प्रोसेसर की स्पीड और रैम चेक कर लें, क्योंकि ये तीनों हैंडसेट अच्छा चलने के लिए जरूरी हैं.
28 दिसम्बर 2011: तस्वीरों में देखें इंडिया टुडे
क्या है एंड्रॉयडः कंप्यूटर के विंडोज़ या लीनक्स की तरह फोन के लिए एंड्रॉयड एक ऑपरेटिंग सिस्टम या सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है. इसके जरिए सारी एप्लिकेशंस चलती हैं. कैमरा, मल्टीमीडिया के अलावा एंड्रॉयड फोन्स में कंप्यूटर की तरह इंटरनेट, गूगल सर्विसेज जैसे ईमेल, जीटाक, यूट्यूब और लाखों एप्लिकेशंस (एप्स) और गेम्स मिलते हैं.
माइक्रोमेक्स ए70क्या है इसमें:
एंड्रॉयड 2.2, 3.2 इंच कैपेसिटिव डिस्प्ले, 256 एमबी रैम, 5 एमपी कैमरा
यह कंपनी न केवल दो सिम वाले फोन बना रही है बल्कि यह एंड्रॉयड फोन में भी हाथ आजमा रही है. इसके 3 एंड्रॉयड फोन्स में से एक ए70 में 3.2 इंच की टच स्क्रीन है. मैटलिक लुक के साथ इसके ट्रेडिशनल एंड्रॉयड डिजाइन में चार बटन हैं-बैक, होम, सर्च और ऑप्शंस. फोन के भीतर के हार्डवेयर में 600 मेगाहर्ट्ज प्रोसेसर और 256 एमबी रैम है. यह फोन न सुपर फास्ट है और न सुस्त. इसकी सैमसंग गैलेक्सी एस से तुलना नहीं की जा सकती. ऑनस्क्रीन की-बोर्ड औसत है. बैटरी डेढ़ दिन चल सकती है. इसमें वाइफाइ, ब्लूटूथ, 3जी के अलावा म्युजिक, वीडियो, एफएम प्लेयर्स हैं.मोटोरोला फायरक्या है इसमें:
एंड्रॉयड 2.3, 2.8 इंच कैपेसिटिव डिस्प्ले, क्वर्टी, मेमोरी 32 जीबी तक, 3.15 एमपी कैमरा
इसकी 2.8 इंच की पूरी स्क्रीन के अलावा क्वर्टी की-बोर्ड भी है जिनके जरिए आप आसानी से टाइप कर सकते हैं. इसका 600 मेगा हर्ट्ज प्रोसेसर और 256 एमबी रैम आम हैं लेकिन बेहतर एंड्रॉयड वर्जन इसकी खूबी है. इसमें ई-मेल हैंडल करना, इंटरनेट ब्राउजिंग, एप्लिकेशंस और मल्टीमीडिया आसान है. 3.15 मेगापिक्सल के साथ ही इसमें 24 फ्रेम प्रति सेकंड पर वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा है. इसमें डिजिटल कंपास, डॉक्युमेंट पढ़ने की सुविधा जैसी आम खूबियां भी मौजूद हैं. फोन के साथ मोटोरोला 1420 एमएएच कैपेसिटी की बैटरी दे रही है.सोनी एरिक्सन डब्ल्यू8क्या है इसमें:
एंड्रॉयड 2.1, 3 इंच कैपेसिटिव डिस्प्ले, 128 एमबी स्टोरेज, 16 जीबी तक बढ़े, 3.15 एमपी कैमरा
हालांकि सोनी एरिक्सन इसे वाकमैन कह कर एक म्युजिक फोन के रूप में बता रही है, लेकिन डब्ल्यू8 एंड्रॉयड स्मार्टफोन है. इस छोटे-से और खूबसूरत दिखने वाले फोन की स्क्रीन पर कोई स्क्रैच नहीं लगता. अफसोस की बात है कि यह पुराने एंड्रॉयड वर्जन 2.1 पर चलता है. इसमें 600 मेगाहर्ट्ज प्रोसेसर और 168 एमबी रैम है. हालांकि खासियतों को लेकर यह माइक्रोमेक्स और लावा से पीछे है लेकिन इसका हार्डवेयर और इंटरफेस बेहतर है. इसका म्युजिक प्लेयर और 3.15 एमपी कैमरा अच्छे हैं.एमटीएस एमटीएजी 3.1क्या है इसमें:
एंड्रॉयड 2.2, 2.8 इंच कैपेसिटिव डिस्प्ले, 256 एमबी रैम, 1000 एमएएच बैटरी, 3 एमपी कैमरा
एमटीएस के फोन सीडीएमएस टेक्नोलॉजी पर चलते हैं. अपने लाइववायर से थोड़ा महंगे एमटीएस 3.1 में 2.8 इंच का कैपेसिटिव डिस्प्ले है. मैट फिनिश होने की वजह से सुंदर दिखता है. इस फोन में 600 मेगाहर्ट्ज प्रोसेसर के अलावा टास्क मैनेजर और कॉल रिकॉर्डिंग जैसी एप्स हैं. इस सस्ते फोन में 3 मेगापिक्सल फोन के अलावा वीजीए रिकॉर्डिंग की सुविधा इसकी अन्य खूबियों में शुमार है. कार्बन ए1क्या है इसमें:
एंड्रॉयड 2.2, 2.8 इंच रेसिस्टिव डिस्प्ले, 210 एमबी मेमोरी, 32जीबी तक बढ़े, 3.2 एमपी कैमरा
सस्ता फोन होने की वजह से कार्बन एंड्रॉयड स्मार्टफोन ए1 का लुक प्लास्टिक से बने फोन जैसा है. इसकी 2.8 इंच की टच स्क्रीन पर उंगली छूने का असर आसानी से नहीं होता. दूसरे एंड्रॉयड फोन्स से अलग इसमें डी-पैड पर नेवीगेशन बटन हैं. 60 एमबी रैम और 600 मेगाहर्ट्ज प्रोसेसर के अलावा इसमें ई-बुक्स पढ़ने, डॉक्यूमेंट देखने, मौसम का हाल जानने के लिए एप्लिकेशंस और फालतू एप्स बंद करने के लिए टास्क मैनेजर है. एमटीएस लाइववायरक्या है इसमें:
एंड्रॉयड 2.2, 2.8 इंच रेरिस्टिव डिस्प्ले, 3 एमपी कैमरा, 600 मेगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 256 एमबी रैम
एंड्रॉयड की पिच पर सस्ते की जंग का यह चैंपियन फोन है. एमटीएस लाइववायर के लिए सबसे कम पैसे खर्च करने पड़ते हैं. 2.8 इंच रेसिस्टिव डिस्प्ले के अलावा इस फोन में पीछे स्टाइलस दिया गया है. गूगल सर्विसेज़ के अलावा एप्स डाउनलोड करने के लिए इसमें एंड्रॉयड मार्केट का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं. फोन की कीमत 4,999 रु. है, एमटीएस पोस्टपेड यूजर्स इसे 2,999 रु. में खरीद सकते हैं. बाकी रकम मासिक किराए, लिमिटेड कॉल्स, डाटा और मैसेज में एडजस्ट होती है. लावा एस12क्या है इसमें:
एंड्रॉयड 2.2, 3.2 इंच कैपेसिटिव डिस्प्ले, 120 एमबी मेरोरी, 32 जीबी तक, 5 एमबी कैमरा
लावा एस12 एक सुंदर एंड्रॉयड स्मार्टफोन है. प्लास्टिक के बावजूद इसके किनारों पर गोलाई और टैक्स्चर का अच्छा इस्तेमाल किया गया है. खासियतों के मामले में यह माइक्रोमेक्स ए70 के समान है. इसमें ऑन बोर्ड 3डी मेनू के बावजूद स्पीड अच्छी है और हर काम को बखूबी अंजाम देता है. इस फोन के साथ जेंगा मोबाइल टीवी एक साल तक मुफ्त में देख सकते हैं. बैटरी 1300 एमएएच की है और साथ में है 2जीबी कार्ड फ्री. एलजी ऑप्टिमस नेटक्या है इसमें:
एंड्रॉयड 2.3, 3.2 इंच कैपेसिटिव डिस्प्ले, 150 एमबी स्टोरेज, 32 जीबी तक, 512 एमबी रैम
ऑप्टिमस वन की सफलता के बाद एलजी के दो एंड्रायड फोन आए हैं जिनमें से ऑप्टिमस नेट बेहतर है. हालांकि ऑप्टिमस सीरीज के पिछले दो फोन एंड्रॉयड 2.2 पर ही चले लेकिन इसका नया फोन नेट जिंजरब्रेड वर्जन 2.3 पर चलता है. इसमें प्रोसेसर 600 से बढ़ाकर 800 मेगाहर्ट्ज का कर दिया गया है और रैम 512 एमबी है. इन कारणों से यह फोन खासा अच्छा हो गया है. फोन के कोनों पर गोलाई की वजह से यह खूबसूरत दिखाई देता है. इस फोन के मल्टीमीडिया फीचर्स में 3.15 मेगापिक्सल कैमरा, एफएम रेडियो, यूट्यूब और गूगल टाक जैसी एप्लिकेशंस शामिल हैं.
