भारत में कौन है सबसे बेहतर मुख्यमंत्री?
अपडेटेड 13 अगस्त , 2011

1/18
इंडिया टुडे के सर्वेक्षण में नरेंद्र मोदी एक बार फिर सर्वेश्रठ मुख्यमंत्री की गद्दी पर आसीन हैं. वे राजग में प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद हैं. मोदी को मिली रेटिंग में सबसे चौंकाने वाली बात है उन्हें मिला मुस्लिमों का समर्थन.

2/18
दूसरे नंबर पर हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.

3/18
तीसरे नंबर आसीन हुई हैं तमिलनाडु में डीएमके का सूपड़ा साफ करने वाली जयललिता.

4/18
तमाम विवादों और आरोंपों से घिरने के बावजूद उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों की सूची में चौथे नंबर पर कायम हैं.

5/18
पश्चिम बंगाल में लाल को साफ करने वाली ममता दीदी पांचवें स्थान पर आई हैं.

6/18
दिल्ली से लगातार तीन बार जीत कर आई मुख्यमंत्री शीला दीक्षित छठे नंबर बनी हुई हैं.

7/18
जनता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को इस सूची में सातवें नंबर पर रखा है.

8/18
आंध्र प्रदेश में किरण कुमार रेड्डी की राहें आसान नहीं हैं. लेकिन बावदूद इसके वह आठवें नंबर पर आसीन हैं.

9/18
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दूसरे कार्यकाल में जनता के बीच अच्छे खासे लोकप्रिय हैं. और शायद यही कारण है कि वह नौंवे स्थान पर काबिज हैं.

10/18
हाल ही के विधानसभा चुनाव में असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई दूसरी बार जीतकर आए. इंडिया टुडे की इस सूची में गोगोई को दसवें नंबर से संतुष्ट होना पड़ेगा.

11/18
नक्सलियों की मार सह रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह इस सूची में 11वें नंबर पर हैं.

12/18
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा इस सूची में 12वें नंबर पर बने हुए हैं.

13/18
हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बीएस येदियुरप्पा को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी. येदियुरप्पा इस सूची में 13वें नंबर पर थे.

14/18
केरल में वाम मोर्चे की सरकार से लोहा लेकर मुख्यमंत्री बने ओमान चांडी इस सूची में 14वें नंबर पर हैं.

15/18
उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस सूची में 15वें नंबर पर हैं.

16/18
अशोक गहलोत, राजस्थान के मुख्यमंत्री इस सूची में 16वें नंबर पर हैं.

17/18
गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत इस सूची में 17वें स्थान पर हैं.

18/18
झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा इस सूची में सबसे नीचे 18वें स्थान पर हैं.
Advertisement
Advertisement
