देश के 10 सर्वश्रेष्ठ साइंस कॉलेज | पढ़ें
अपडेटेड 13 जून , 2012

1/10
चेन्नई का प्रेसिडेंसी कॉलेज 2011 में 16वें स्थान पर था लेकिन इस साल 6 अंक की उछाल के साथ 10वें स्थान पर आ पहुंचा है.

2/10
चेन्नई का मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज 56.64 अंक के साथ 9वें पोजीशन पर है.

3/10
फर्ग्यूसन कॉलेज, पुणे को पिछले साल के मुकाबले 3 स्थान का नुकसान हुआ है. 2011 में कॉलेज 5वें स्थान में था लेकिन इस साल यह 8वें स्थान पर है.

4/10
पिछले साल के अपने 10वें पायदान में 3 स्थान की बढ़ोत्तरी लाकर दिल्ली का हंसराज कॉलेज इस साल सातवें स्थान पर आ गया है.

5/10
2011 में भी क्राइस्ट यूनिवर्सिटी छठे पोजीशन में था और इस साल भी इसने अपना स्थान बरकरार रखा है.

6/10
कोलकाता का मशहूर प्रेसिडेंसी कॉलेज पिछले साल तक लिस्ट में नहीं था लेकिन इस साल यह 66.46 अंक के साथ पांचवें नंबर पर आ गया है.

7/10
कोलकाता का सेंट जेवियर्स कॉलेज 77.53 अंक के साथ चौथे नंबर पर है.

8/10
चेन्नई का लोयोला कॉलेज 2010 और 2011 में दूसरे पायदान पर था लेकिन इस साल यह एक सीढ़ी नीचे आ चुका है.

9/10
2011 में मुंबई का सेंट जेवियर्स कॉलेज 18वें पायदान पर था जो इस साल उछलकर दूसरे नंबर पहुंच गया.

10/10
साइंस में अव्वल आना जैसे दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज का शगल बन गया है. 2011 के बाद एक बार फिर सेंट स्टीफेंस कॉलेज नंबर वन की पायदान पर काबिज है.
Advertisement
Advertisement
