एलिट डॉटर एंड वाइव्स क्लब | पढ़ें
अपडेटेड 5 अगस्त , 2012

1/6
हरसिमरत कौर बादल, 46 वर्ष
पंजाब के बठिंडा से एसएडी की सांसद
पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल से शादी. उनके तीन बच्चे हैं, 17 वर्ष की हरकीरत, 13 वर्ष की गुरलीन और 8 वर्ष का अनंतवीर.
शिक्षा साउथ डेल्ही पॉलिटेक्निक फॉर वुमेन से टेक्सटाइल डिजाइन में डिप्लोमा
स्टाइल स्कूल में वे जींस, स्कर्ट पहनती थीं. पर अब सलवार-कमीज ही पहनती हैं और सिर पर हमेशा दुपट्टा रहता है.
वजह महिला सशक्तिकरण. वे बालिका भ्रूणहत्या के खिलाफ अभियान चलाने के लिए एक एनजीओ नन्ही छांव का संचालन करती हैं. ओल्ड एज होम भी चलाती हैं. वे अपनी सांसद निधि से पंजाब के गांवों में 70 सिलाई केंद्र चलाती हैं.
संकल्प अब संसद में कभी भी चिल्लाएंगी नहीं. 2009 में अपने पहले भाषण में 1984 के दंगों का मसला उठाते हुए वे चिल्ला पड़ी थीं और हाल में पंजाब के लिए ज्यादा पानी की मांग करते हुए भी ऐसा ही हुआ था.

2/6
कणिमोलि करुणानिधि, 44 वर्ष
तमिलनाडु से डीएमके की सांसद
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की बेटी. उनका 12 वर्षीय बेटा आदित्यन है. पति जी. अरविंदन सिंगापुर में काम करते हैं. वे बताती हैं, ''वे ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो राजनीति के बारे में कुछ भी अच्छा कहें.''
शिक्षा मद्रास यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में एम.ए.
स्टाइल सूती साड़ी और सलवार-कुर्ता. हेयर क्लिप, नाक में स्टड और सोने की चूड़ियां. राजनीति में उतरने से पहले वह द हिंदू में पत्रकार थीं. वे अब भी हिंसा और दमन पर कविताएं लिखती हैं. वे कहती हैं, ''हिंसा जरूरी नहीं कि सिर्फ भौतिक रूप में ही हो, इसके कई रूप होते हैं. दमन और हिंसा ताकत के प्रदर्शन से होते हैं.''
वजह डिफरेंटली एबल्ड लोगों के लिए एक विशेष विभाग खोलने के लिए अपने पिता को मना लिया था. इसी तरह राज्य सरकार को इस बात के लिए राजी करा लिया कि ट्रांसजेंडर वाले लोगों को यह चुनने की आजादी दी जाए कि वे अपने पहचानपत्र पर मर्द या औरत जो भी चाहें लिखवा सकें. आत्महत्या को अपराध बनाने के खिलाफ प्राइवेट मेंबर्स बिल लेकर आईं.

3/6
सुप्रिया सुले, 43 वर्ष
महाराष्ट्र के बारामती से एनसीपी सांसद
शरद पवार की बेटी. उनके पति सदानंद एक कारोबारी हैं. 13 वर्षीय बेटी रेवती और 10 वर्षीय बेटा विजय हैं.
शिक्षा मुंबई यूनिवर्सिटी से माइक्रो बायोलॉजी में ग्रेजुएट
वजह स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए काम करना. महाराष्ट्र में पांच पब्लिक स्कूल और आदिवासी लड़कियों के लिए दो स्कूल चलाती हैं. सबको शिक्षा प्रदान करने की मांग रखने वाला उनका प्राइवेट मेंबर्स बिल लंबित है.
स्टाइल वे परंपरागत कपड़ों में सलवार-कमीज और साड़ी पसंद करती हैं. वे 'जीने लायक' कला पसंद करती हैं, ''कोई भी चीज जो सकारात्मक खुशी की ऊर्जा दे.''

4/6
प्रिया दत्त, 46 वर्ष
महाराष्ट्र के उत्तर-मध्य मुंबई से कांग्रेस सांसद दिवंगत सुनील दत्त की बेटी. उनकी शादी ओवन रोनकॉन से हुई है जो एक एंटरटेनमेंट कंपनी चलाते हैं. उनके दो बेटे 6 वर्षीय सुमेर और 4 वर्षीय सिद्धार्थ हैं.
शिक्षा मुंबई यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में बी.ए. न्यूयॉर्क के सेंटर फॉर मीडिया आर्ट्स से टीवी प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा.
वजह स्वास्थ्य, शिक्षा और ड्रग्स की बुराई दूर करने के क्षेत्र में काम करना. वे कहती हैं,''ड्रग्स हमारे देश की एक बड़ी समस्या बन गई है लेकिन हम इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. हो सकता है कि यह बात राजनैतिक रूप से इतनी महत्वपूर्ण न हो, लेकिन एक राष्ट्रीय समस्या है.''
स्टाइल जींस, कुर्ता और चूड़ीदार. वे कहती हैं कि वे कलाकार नहीं हैं लेकिन बच्चों के साथ मिनिएचर प्लेन या शिप बनाना पसंद करती हैं. पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन शिप उनकी ताजा उपलब्धि है.

5/6
अगाथा संगमा, 32 वर्ष
मेघालय के तुरा से एनसीपी सांसद
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पूर्णो संगमा की बेटी. अविवाहित.
शिक्षा ब्रिटेन की नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से एन्वायर्नमेंटल मैनेजमेंट में एम.ए.
स्टाइल आम तौर पर वे परंपरागत गारो सारोंग, दकमांदा में देखी जाती हैं. स्कर्ट पहनना भी पसंद करती हैं और हेयर क्लिप के साथ मामूली ज्यूलरी पहनती हैं.
वजह पिता. अपने पिता के राष्ट्रपति चुनाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के पार्टी लाइन से इतर जाकर समर्थन करने से उनका केंद्रीय मंत्री पद खतरे में.

6/6
डिंपल यादव, 35 वर्ष
यूपी के कन्नौज से समाजवादी
पार्टी की सांसद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शादी. उनके तीन बच्चे हैं: 9 वर्षीया अदिति और 6 साल के जुड़वा टीना और अर्जुन.
शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट
स्टाइल कोई परवाह नहीं. सूती सलवार कमीज और साड़ी, रंगीन सैंडल पहनती हैं.
किसे न नहीं कह सकतीं ''मैं उन्हें (अखिलेश) न कह सकती हूं, लेकिन अपने ससुर (मुलायम) को न नहीं कह सकती.''
जीत की ट्रॉफी 2009 में जब डिंपल फिरोजाबाद उपचुनाव में कांग्रेस से हार गईं तो अखिलेश ने इसे अपने निजी अपमान की तरह लिया. जब इस साल जून में वे कन्नौज से निर्विरोध चुनी गईं तो यह उनकी विधानसभा जीत के 'राजतिलक' जैसा था. उन्होंने संतोषजनक मुस्कराहट के साथ कहा, ''जो बात अधूरी रह गई थी, पूरी हो गई.''

Advertisement
Advertisement