खिलखिलाती शख्सियत या गंभीरता की मूरत, क्या बताती हैं प्रियंका गांधी की ये अनदेखी तस्वीरें!

यह तस्वीर 20 सितम्बर, 1994 की है. तब 22 साल की प्रियंका गांधी एक चुनाव प्रचार के सिलसिले में दौरे पर हैं. इस तस्वीर में उनके समर्थकों का उत्साह देखा जा सकता है.

तस्वीर 21 अगस्त, 1995 की. प्रियंका के हाथों में एक मैगजीन है, जिसे वे ध्यानमग्न होकर पढ़ रही हैं. मैगजीन के कवर पृष्ठ पर लिखा है - राजीव गांधी नेशनल सद्भावना अवार्ड

यह तस्वीर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि की है. इसमें प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी से बातचीत कर रही हैं. फोटोग्राफर ने इसे 21 अगस्त, 1995 को अपने कैमरे में कैद किया था.

इस फोटो युग्म में प्रियंका के चेहरे पर प्रशांत महासागर-सी गंभीरता और बेलौस हंसी दोनों का दीदार किया जा सकता है. बायीं तरफ की तस्वीर 2 नवंबर 1991 की है, जबकि दायीं तरफ वाली इसके आठ साल बाद 7 सितंबर, 1999 की है.

यह तस्वीर 22 मई 1996 को ली गई थी. इसमें सोनिया और यंग प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस नेता नटवर सिंह एक पंक्ति में बैठे दीख रहे हैं. नटवर बाद में भारत के विदेश मंत्री भी रहे.

सबके चेहरों पर छायी गंभीरता और सादे लिबास शायद किसी गंभीर माहौल को दर्शा रहे हैं. सोनिया गांधी अपना आंचल सही कर रही हैं जबकि प्रियंका का चेहरा एक दम शांत और गंभीर है. तस्वीर 20 अगस्त, 1999 की है, इस दिन राजीव गांधी का जन्मदिन होता है.

राजीव गांधी की मौत 21 मई, 1991 को हुई थी. यह तस्वीर उसके करीब दो महीने बाद 16 जुलाई, 1991 की है. इसमें गांधी परिवार पर राजीव की मौत के सदमे को साफ तौर पर देखा जा सकता है. इस तस्वीर में सोनिया के अलावा उनके दोनों बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका हैं.

इन दोनों ही तस्वीरों में प्रियंका काफी खुश नजर आ रही हैं. बायीं तरफ की तस्वीर 10 जुलाई, 2002 को ली गई थी. जबकि दायीं तरफ वाली उससे चार साल पहले 21 जनवरी, 1998 को ली गई.

दिलदार प्रियंका. तस्वीर 20 सितंबर, 1994 की. इस तस्वीर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को देखा जा सकता है. प्रियंका खुद एक महिला से हाथ मिला रही हैं. एक बूढ़ी महिला उनके पीछे नजर आ रही हैं.

यह सुंदर-सी तस्वीर अमेठी में 25 अगस्त, 1995 को ली गई थी. इसमें प्रियंका अपनी मां सोनिया के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर में प्रियंका जहां हाथ हिलाती नजर आ रही हैं वहीं सोनिया गांधी नीचे देखती नजर आ रही हैं.
