28 दिसम्बर 2011: तस्वीरों में देखें इंडिया टुडे
अपडेटेड 19 दिसंबर , 2011

1/31
ये हैं बिहार के नॉन रेजिडेंट बिहारी नेता
विधानसभा चुनाव 2010 के बाद से राजद प्रमुख के राज्य में सक्रिय राजनीति से दूर रहने के कारण पार्टी में बढ़ रही हताशा. लालू की बेरुखी से राजद कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूट रहा तो रामविलास पासवान राज्य में सक्रिय भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं.

2/31
आज के दौर में मूवी का मजा बढ़ाने की जरूरत है
मल्टीप्लेक्स से प्रोडक्शन और प्रदर्शन में सुधार तो आया है लेकिन हमें सस्ते थिएटरों की जरूरत है. मल्टीप्लेक्स अच्छे प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम में निवेश कर महीने में कम-से-कम एक बार उनकी जांच क्यों नहीं करवा सकते?

3/31
आरटीआई कानून आने के बाद निगरानी से बढ़ी जवाबदेही
सरकारी अधिकारियों पर नजर रखी जा रही है. आरटीआइ से प्रशासन में जरूरी पारदर्शिता आई है. राजनैतिक आकाओं के प्रति निष्ठावान सूचना आयुक्त आरटीआइ की पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं होने दे रहे हैं.

4/31
छा गया फटाफट फॉर्मेट, टेस्ट अब भी बेस्ट
शुद्धतावादियों को डरने की जरूरत नहीं. टी20 दर्शक खींचकर लाया है. और टेस्ट इतनी जल्दी मरने वाला नहीं है. फुटसाल से फुटबॉल मर तो नहीं गया ना. इसी तरह बीच वॉलीबॉल आ जाने से एनबीए लीग की लोकप्रियता पर भी कहां कोई असर पड़ा?

5/31
सेंसेक्स और समझदारी: छोटे निवेशकों के दबदबे की भविष्यवाणी
वर्ष 2021 तक भारतीय परिवार अपनी सालाना बचत का 15 फीसदी शेयरों में लगाना पसंद करेंगे. बाजार मे अब म्युचुअल फंडों, बीमा कंपनियों से लेकर छोटी आईटी कंपनियों में निवेश की अच्छी पेशकश मौजूद हैं.

6/31
विचार विश्लेषण: अंतिम दौर के दमदार गांधी
महात्मा गांधी हमारे ही नहीं, आज दुनिया के ऐसे नायकों में एक माने जाते हैं जिनमें विकल्प दे पाने की संभावना है. विकल्प कई चीजों का-रोज की मारकाट से लेकर सभ्यता और विकास की अवधारणा तक का, अन्याय के प्रतिरोध के तरीके का. और यही ताकत है कि गांधी इतिहास की चीज नहीं बने हैं.

7/31

8/31
देश में सरकारी हिंदी की अंतिम हिचकियां
राजभाषा विभाग ने दशकों तक अझेल और समझ में न आने वाली हिंदी थोपी. अब सरलता की आड़ में हिंग्लिश अपनाने पर जोर.

9/31
फिल्म, एडवर्ल्ड और टीवी पर वाह! हिंग्लिश बोलिए
देश के युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हो रही भाषा को केंद्र सरकार ने भी अपनाया. फिल्म, टीवी, प्रिंट मीडिया, इंटरनेट, मोबाइल, विज्ञापन और रेडियो में पहले से ही बोल रही हिंग्लिश की तूती.

10/31
अंग्रेजी के मिश्रण से हिंदी मरेगी नहीं, आगे बढ़ेगी
बरसों पुरानी हिंदी-अंग्रेजी की कुश्ती आज रोमांटिक डेट में बदल चुकी है. दोनों कैंडल लाइट डिनर कर रहे हैं. भाषा का चाल-चलन बिगड़ने की शिकायत कर रहे बुजुर्गों की शिकायत अब कम सुनाई देती है.

11/31
धनबाद: कोल बेल्ट में फिर भड़का माफिया वार
धनबाद के 'कोल किंग' के नाम से मशहूर कांग्रेस नेता सुरेश सिंह की हत्या से माफिया गिरोहों के बीच छिड़ सकती है नई जंग. पुलिस महानिदेशक गौरी शंकर रथ का कहना है, हमने काफी हद तक मामला सुलझा लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सारी बातें साफ हो जाएंगी.

12/31
45 पार, फिर भी लिज हर्ले का जलवा बरकरार
उम्र के पचासवें दशक के करीब पहुंच चुकी एलिजाबेथ हर्ले उर्फ लिज हर्ले जेस्ट मैग्जीन के जनवरी माह के अंक के कवर पर मौजूद हैं जिसमें वे पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं.

13/31
मोबाइल बना क्रेडिट कार्ड, मुश्किलें अभी बाकी हैं
नोकिया और एयरटेल भारत में मोबाइल पेमेंट के अगुआ हैं, लेकिन कई मुश्किलों को सुलझना बाकी है. नोकिया मनी (फायनेंशियल सर्विसेस) के मैंनेजिंग डारेक्टर गेरी सिंह कहते हैं, हर सर्विस और कस्टमर विकास के दौर से गुजरते हैं. वक्त गुजरने के साथ ही लोग सेवा से सहज हो जाते हैं.

14/31
गूगल सर्च की नई रानी बन गई सनी लियोन
देशभर में गूगल सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली अभिनेत्री बनीं सनी लियोन. कैटरीना, करीना और ऐश्वर्या को छोड़ा पीछे.

15/31

16/31
नन्हे-मुन्नों के फैशन में है आज का बड़ा मार्केट
बढ़ती पारिवारिक आय, साथ वालों का दबाव, रिटेल के ग्लोबल फॉर्मेट और ब्रांड के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते तेजी से बढ़ रहा है किड्स वियर का बाजार. किड्स वियर का सालाना कारोबार लगभग 38,000 करोड़ रु. का है. नए ब्रांडस की बहार है बच्चों के कपड़े बेचना अब बच्चों का खेल नहीं.

17/31
जिस पर ठनी रार वही बहस से बाहर
लोकपाल की बहस अब ग्रुप-सी को दायरे में लाने पर सिमट गई है, लेकिन इसके करीब 57 लाख कर्मचारी इस बहस से अलग हैं. एआइआरएफ के महासचिव शिवगोपाल मिश्र का कहना है, हम अग्निपरीक्षा से नहीं डरते, टीम अण्णा के साथ हैं. लेकिन बड़ा समूह आने से लोकपाल मजबूत नहीं रह पाएगा.

18/31
तानसेन संगीत समारोह और सूनी रही तानसेन की मजार
पुरातत्व विभाग की आपत्ति के बाद तानसेन संगीत समारोह का बैजाताल में हुआ आयोजन. संरक्षित स्मारकों में सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर एएसआइ और संस्कृति विभाग में ठनी.

19/31
फिर अनाथ हुई इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी
इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. यह यूनिवर्सिटी पिछले आठ वर्षों में नौ कुलपति देख चुकी है, जिसमें से अधिकतर को किसी-न-किसी विवाद के कारण पद छोड़ना पड़ा है.

20/31
2जी घोटालाः बड़ी मछली फंसी जाल में
बड़े हो रहे 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के तालाब में आखिरकार सबसे बड़ी मछली सीबीआइ के जाल में फंस ही गई. 17 अरब के डॉलर कारोबार वाले एस्सार समूह के वाइस-चेयरमैन 62 वर्षीय रवि रुइया और उनके 40 वर्षीय भतीजे अंशुमन बहुत पहले ही आरोपियों की लिस्ट में शामिल हो सकते थे.

21/31
पाकिस्तान से पार पाने का रास्ता
अफगानिस्तान से होते हुए ईरान के चाह बहार बंदरगाह तक जाने वाली 900 किमी की रेल परियोजना पर बातचीत करने के लिए 26 नवंबर को एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल गोपनीय यात्रा पर ईरान पहुंचा.

22/31
भारत को यूरेनियम के लिए ऑस्ट्रेलिया से लगी आस
ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम बेचने के लिए तैयार है, पर वह उस रडार को नहीं बेचना चाहता जिसकी हसरत हमारी नौसेना की है.

23/31
चिदंबरम ने पुराने मुवक्किल की पैरवी में मिसाल पेश की
अपने पूर्व मुवक्किल के खिलाफ दायर तमाम मामले वापस लेने के निर्देश जारी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने चौंकाने वाली मिसाल पेश की है. चिदंबरम का यह पूर्व मुवक्किल दिल्ली का एक व्यापारी एस.पी. गुप्ता है.

24/31
अन्ना को मिले जनसमर्थन से डर कर डाले हथियार
रिटेल में एफडीआइ पर तृणमूल से पटखनी खाने के बाद लोकपाल पर सहयोगी दलों के साथ सर्वसम्मति बनाने में जुटी कांग्रेस. जंतर मंतर पर विपक्षी एकता से सहमी कांग्रेस लोकपाल बिल पर पुनर्विचार को तैयार हुई.

25/31
कोलकाता में 94 लोगों की जान लेने वाले खलनायक
खराब पड़ी खतरे की घंटियां, बंद खिड़कियां और आग बुझाने के उपकरण तथा तहखाने में पड़े ज्वलनशील पदार्थ. सुरक्षा के उपायों के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाने वाले इन कारकों ने अब तक की सबसे भीषण अस्पताल दुर्घटना में 94 लोगों की जान ले ली.

26/31
''चिदंबरम को 2जी मामले में अभियुक्त बनाया जाना चाहिए''
''मुझे विश्वास है कि नेता दोषी साबित होंगे. राजा, कनिमोलि, चिदंबरम, दयानिधि मारन के अलावा दो और दूसरे नेता भी इसमें शामिल हैं, जिनका नाम मैं फिलहाल जाहिर नहीं करूंगा.''

27/31
उत्तर प्रदेश में फैसलाकुन होगा मुस्लिम फैक्टर
मुसलमानों को लेकर अभी तक बसपा-सपा और कुछ हद तक कांग्रेस के बीच लड़ाई है लेकिन प्रदेश के पूर्वी इलाके में बसपा की तर्ज पर उभर रहीं पसमांदा मुसलमानों के नेतृत्व वाली पार्टियां चुनाव में पुरानी पार्टियों की किस्मत पर पानी फेर सकती हैं.

28/31
एमएलएम के नाम पर लूटा सबने मिल मिलके
चिटफंड कंपनियों ने मल्टीलेवल मार्केटिंग की तर्ज पर राजस्थान और बाहर भी लंबा जाल फैलाया. लाखों को फंसाकर करोड़ों रु. उगाहे. लुटे-पिटे निवेशकों के होश फाख्ता.

29/31
यू-टर्न लेकर ट्विटर पर छाए शरद यादव
अण्णा के मंच पर पहुंचते ही भूल गए लोकपाल में दलित-पिछड़ों की बात. 11 दिसंबर को जंतर मंतर पर शरद यादव ने कहा सेंस ऑफ द हाउस बिना किसी कॉमा और फुल स्टॉप के बदलाव के हूबहू पास हो.

30/31
आतंकवाद के साये में खौफ की दुनिया
अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र ने आतंक के एक ऐसे उलझे तार वाले नेटवर्क को जन्म दिया, जिसका असर न्यूयॉर्क से लेकर नई दिल्ली तक महसूस किया गया. ग्लोबल जिहाद ने हमारी आजादी को असुरक्षित बना दिया है.

31/31
गंगा में खनन से उठे सवाल, सांसत में खंडूरी सरकार
चुनाव की दहलीज पर खड़ी सरकार ने रोका गंगा में हो रहा अवैध खनन. अवैध खनन के खिलाफ 68 दिनों तक आमरण अनशन के बाद स्वामी निगमानंद की मृत्यु हो गई थी.
Advertisement
Advertisement
