Advertisement
21 दिसम्बर 2011: तस्वीरों में देखें इंडिया टुडे
अपडेटेड 10 दिसंबर , 2011

1/26

2/26
भंवरी देवी की मौत पर सवाल ही सवालसहायक नर्स और दाई भंवरी देवी के गायब होने और संभावित हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की चार्जशीट से कई नाटकीय तथ्य निकल रहे हैं. इसने जुलाई के पहले सप्ताह में इस साजिश की ऐन शुरुआत से ही सूचनाओं को दबाने में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भूमिका को केंद्र में ला दिया है.

3/26
उप-चुनाव में जीत से गठबंधन पर लगी मुहरमांडू और लौकहा सीट पर हुए उप-चुनाव नतीजों ने सत्तारूढ़ गठबंधनों को किया और अधिक मजबूत. मांडू विधानसभा सीट पर उप-चुनाव में जयप्रकाश भाई पटेल को जिता कर अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर लोकसभा सीट के हार के भूत को भगाया.

4/26
बुंदेलखंड में बकरियों और कुएं की सियासतबुंदेलखंड पैकेज के मुआयने पर निकले योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के दौरे का असल मकसद चुनावी तैयारी को धार देना तो नहीं.

5/26
कोयले की कोठरी में कांग्रेस, पीएम पर उठती उंगलीप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाले कोयला मंत्रालय ने 2006 से 2009 के बीच 49.07 अरब टन कोयले के भंडार औने-पौने दामों में निजी और राज्यों की कंपनियों को दे दिए थे.

6/26
विधानसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में बदलाव की बेताबीअनुभव और युवावस्था के उत्साह के मेल के साथ मुलायम और पुत्र अखिलेश की जोड़ी मायावती से मुकाबले की तैयारी कर रही है.

7/26
अब भी माया का जलवा कायम, चुनौती बढ़ीराजनैतिक रूप से देश के सबसे असरदार राज्य के लिए जंग राष्ट्रीय संघर्ष में तब्दील हो चुकी है, क्योंकि मायावती की सफलता या असफलता 2012 में यूपीए का भविष्य तय करेगी. 2007 में राज्य में जबरदस्त जनादेश का इस्तेमाल मायावती ने बड़े पैमाने पर निर्माण के जरिए खुद की विचारधारा को स्थापित करने के लिए किया.

8/26

9/26
झूमता-गाता हुआ चला गया एक दीवानाहर किसी के पास हैं देव आनंद से जुड़े पसंदीदा किस्से. यहां तक कि फ्रैंक कापरा के पास भी, जो पचास के दशक वाली बंबई में पधारे थे और देव आनंद के साथ जु के पास समंदर में कपड़े खोलकर डुबकियां लगाई थीं.

10/26
उम्मीद के दरख्त: भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहयही कोई तीन लाख सैनिकों की राज्य सत्ता से अकेले लोहा लेने वाली 50 किलो वजन की कृशकाय (आंग सान) सू की पर बनी लुक बेसों की फिल्म द लेडी दिखाए जाने के साथ ही पणजी (गोवा) में फिल्मों का सबसे बड़ा सालाना जलसा सिमट गया.

11/26
मुझे छका पाना कोई खेल नहीं: डीजी सीआरपीएफमल्लोजुला कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी (54 वर्ष) के केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के हाथों 24 नवंबर को मारे जाने के चंद घंटों बाद इसके डायरेक्टर जनरल (डीजी) विजय कुमार ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर इस कार्रवाई को ''साफ-सुथरा और सफल ऑपरेशन'' बताया.

12/26
जान पर आफत बनता किलर ईयरफोनहर वक्त कान में ईयरफोन की चाहत बनी जानलेवा. इसकी वजह से सड़कों और रेल पटरियों पर बच्चों और युवाओं का खून बिखर रहा है. अभिभावकों और यातायात पुलिस के सामने एक गंभीर सवाल.

13/26
उज्जैन: काली कमाई से धनकुबेर बना चपरासीचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर से मिली अप्रत्याशित संपत्ति. एक डिप्टी कलेक्टर के पास से ढाई करोड़ रु. की और एक बाबू के पास से 75 लाख रु. की संपत्ति बरामद हो चुकी है.

14/26
भिंड हत्या की गुत्थी: नाबालिग की बेरहम करतूतभिंड के स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में एक आम बोर्डिंग स्कूल की तरह सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन 28 नवंबर के बाद से, जिस दिन यहां एक बेहद खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया, सन्नाटा पसरा है.

15/26
बस्तर: नक्सलियों ने बंद के दौरान खूब मचाया उत्पातएक बार फिर बस्तर में जन-जीवन ठप हो गया, माओवादियों का खौफ एक बार फिर यहां की जनता के सिर चढ़ कर बोला. माआवोदियों ने अपने शीर्ष माओवादी नेता किशनजी के कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में 5 और 6 दिसंबर के भारत बंद की घोषणा की थी.

16/26
भारत में आतंक फैलाने का नया रास्ता बनता बिहारनेपाल सीमा से लगा मधुबनी अपनी बेहतरीन साड़ियों और पेंटिंग्स के लिए मशर है, लेकिन अब यह आतंकियों के लिए दबे पांव भारत में घुसने का सुरक्षित रास्ता बन रहा है.

17/26
मनमोहन के मैनेजरों का बिगड़ा सुर-तालमंद पड़ती अर्थव्यवस्था के बीच सी. रंगराजन और मोंटेक सिंह अहलूवालिया के गलत निकले अनुमान. अहलूवालिया ने कहा ऊंची ब्याज दरों और उद्योग में आए ठहराव के बीच कोई संबंध नहीं. कंपनी जगत उनकी इस बात से सहमत नहीं.

18/26
सोशल मीडिया पर कैंची चलाने को उतारू कपिल सिब्बलसोशल मीडिया को सेंसर करने के सरकारी फैसले की तह में सांप्रदयिकता नहीं बल्कि नामचीन हस्तियों की आलोचना है. ऑरकुट से कंटेंट हटाने के लिए किए गए 264 में से 236 'सरकार की आलोचना' से जुड़े थे.

19/26
नजरिया बदला तो रेत में रसीली हुई उपजरेतीले इलाके में युवा किसानों का एक तबका परंपरागत खेती छोड़ नए-नए प्रयोगों पर उतरा. इसमें उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा हो रहा है.

20/26

21/26
भविष्य में बूंद-बूंद जल को तरसेंगे नए शहरभविष्य के इन शहरों को पर्यावरण अनुकूल बनाने की चुनौती है. इन शहरों का आकार छोटा होना चाहिए और इनकी संख्या ज्यादा होनी चाहिए ताकि ये अपनी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हों.

22/26
मुस्लिम आरक्षण: कांग्रेस का प्लान-सब हैरानउत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस मुसलमानों को लुभाने में जुट गई है. केंद्रीय माइनॉरिटी अफेयर्स मंत्री सलमान खुर्शीद के बयानों से ऐसे संकेत हैं कि केंद्र सरकार ओबीसी कोटे के तहत मुसलमानों को नौकरियों और शिक्षा संस्थानों में आरक्षण देगी.

23/26
वीना के खिलाफ छिड़ा राग, पाकिस्तान में बवालविवादों से चोली-दामन का रिश्ता रखने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री को मौत की धमकियां मिल रही हैं और यह सारा बखेड़ा एक भारतीय पत्रिका में छपी उनकी न्यूड तस्वीर की वजह से खड़ा हुआ है. अपनी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए वीना ने पत्रिका से बतौर जुर्माना 10 करोड़ रु. की मांग की है.

24/26
अपने सेक्सी होने का मुझे कोई पछतावा नहीं: विद्याद डर्टी पिक्चर की साल भर नॉन-स्टॉप चली शूटिंग के बाद अब वे राहत की सांस ले रही हैं. सारी कवायद 2 दिसंबर की डेडलाइन पूरी करने के लिए थी. राहत की सांस इसलिए भी क्योंकि फिल्म में उन्हें अपना काफी समय उभरे हुए वक्ष स्थल (वे जोर देकर कहती हैं कि सब असली था) को खास अंदाज में पेश करने में जो गुजारना पड़ा.

25/26
जरदारी के लिए मुल्क से दफा होने का मेमोजरदारी के दुबई रवाना होने के बाद सेना के उकसावे पर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज. मेमोगेट स्कैंडल के सामने आने के बाद से जरदारी बचाव की मुद्रा में हैं. इस बीच सेना की सक्रियता बढ़ गई है.

26/26
किराये की कोख में अब काहे की झिझकआमिर-किरण को मिली ''खुदा की नेमत और साइंस की सौगात'' ने किराए की कोख को कई सवालों, संदेहों से उबारा. एआरटी विशेषज्ञ डॉ. ऋषिकेश पई का कहना है, भारत में संतान सुख चाहने वालों के लिए विज्ञान वरदान साबित हो रहा है.
ADVERTISEMENT
Advertisement
