Advertisement
19 अक्टूबर 2011: इंडिया टुडे का नया अंक | पढ़ें इंडिया टुडे
अपडेटेड 11 अक्टूबर , 2011

1/16
13 अक्तूबर को बिहार के दरौंदा में होने वाले उप-चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बाहुलियों के समर्थन प्राप्त प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं.

2/16
इंडिया टुडे के पास मौजूद नए दस्तावेजों से पता चलता है कि पी. चिदंबरम ने 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की वकालत करने वाले वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की अनदेखी अकेले नहीं की थी.

3/16
यह उन दस्तावेजों की सूची जिन्हें अगर पूरी तरह सार्वजनिक कर दिया जाए तो वह सब उजागर हो जाएगा जिसे सरकार छिपाने का प्रयास कर रही है.

4/16
2 जी स्पैक्ट्रम के संबंध में 22 नवं., 2007 को वित्त सचिव ने 2001 की दरों पर लाइसेंस/2जी स्पेक्ट्रम आवंटन पर विरोध दर्ज कराया.

5/16
गोवाः लूट की गहरी होती खदानें
लौह अयस्क के अवैध खनन से न सिर्फ गोवा में सरकारी खजाने की लूट मची है, बल्कि इससे सियासी हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस घोटाले में अब शीर्ष कांग्रेसी नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं.

6/16
प्रदेश में 10,000 करोड़ रु. के खदान घोटाले के आरोपों के चलते दिगम्बर कामत का भविष्य अधर में है. उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर अवैध उत्खनन को बढ़ावा देने के आरोप हैं.

7/16
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लैपटॉप इस्तेमाल नहीं करते. आमतौर पर वे सेलफोन भी नहीं रखते लेकिन सरकारी कामकाज में सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए वे खासे सजग हैं.

8/16
स्वान टेलीकॉम के नियमों के उल्लंघन मामले में सीबीआइ ने रिलायंस-एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना को बरी कर दिया है लेकिन डेल्फी मामला अभी भी बाकी.

9/16
विधि विशेषज्ञ कहते हैं कि जब सुधींद्र कुलकर्णी ही भंडाफोड़ करने वाले शख्स हैं तो उन्हें गिरफ्तार करना और उनसे अभियुक्त-सा बर्ताव गलत है.

10/16
पार्टी नेतृत्व के प्रति मोदी की अवज्ञा के खुले प्रदर्शन ने आपसी प्रतिद्वंद्वियों अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को भी एकजुट कर दिया है.

11/16
लगातार गलतियों से परेशानी में फंसते जा रहे मुख्यमंत्री के तीन साल पूरे होने के बाद गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस के स्थानीय नेता उनकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को कुर्सी पर बैठाने के पक्ष में.

12/16
अहिंसा दिवस (2 अक्तूबर) के अवसर पर उत्तराखंड राज्य में कुमाऊं मंडल का प्रवेश द्वार ऊधम सिंह नगर सांप्रदायिक दंगों की आग में जल रहा था.

13/16
गोरखपुर स्थित गीता प्रेस बरसों से पाठकों की धार्मिक-आध्यात्मिक शंकाओं के मुफ्त समाधान का प्रकल्प चलाता आ रहा है.

14/16
''मुझे अपने मूल्य पिता से विरासत में मिले हैं...मैं चाहता हूं कि बच्चे हर रोज स्कूल जाएं. और स्कूल जाने में उन्हें खुशी महसूस हो.''

15/16
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख कुटीर उद्योग माने जाते गुड़ के कोल्हुओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. एक तो इसका बाजार सिकुड़ रहा है.

16/16
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री मायावती ने ताबड़तोड़ तीन रैलियां करके उत्तर प्रदेश के भूगोल में तीन और जिलों को दर्ज कर दिया है.
ADVERTISEMENT
Advertisement
