आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाइ.एस. जगनमोहन रेड्डी अपने इतवारों को बहुत संजीदगी से लेते हैं.
एक धर्मपरायण ईसाई की तरह वे अपना वक्त परिवार के साथ प्रार्थना में बिताते हैं. लेकिन जब से पिछले साल 30 मई को उन्होंने कुर्सी संभाली है, राजकाज ने उनका टाइम टेबल बिगाड़ दिया है.
पर रास्ते खोज लेने को हमेशा तत्पर मुख्यमंत्री को 25 अगस्त को बड़ी बेटी हर्षा के साथ बेंगलूरू में वक्त मिल ही गया जब लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक बिटिया पेरिस में इनसीड के एग्जीक्यूटिव एमबीए में दाखिले के लिए जा रही थी.
गौरतलब है कि छोटी बेटी वर्षा ने पिछले साल अमेरिका में इंडियाना स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ नोत्रे दाम में स्नातक में दाखिला लिया है.

