scorecardresearch
डार्क मोड
Advertisement

चीन की पनडुब्बियों का सामना करने के लिए भारत कितना तैयार?

प्रोजेक्ट 75 इंडिया, एक ऐसा प्रोजेक्ट जिसके ज़रिए भारत अपने बेड़े में 6 पनडुब्बियां जोड़ने की कोशिश कर रहा है. यह प्रोजेक्ट इसलिए भी खास है क्योंकि इसका लक्ष्य हिंद महासागर क्षेत्र में अपने पड़ोसी देश चीन की घुसपैठ पर लगाम लगाना है. वही चीन जिसके पास 50 पनडुब्बियां हैं. इस वीडियो में समझिए कि भारत की ओर से पनडुब्बियां हासिल करने के लिए चलाया जा रहा यह अभियान क्या है? इस राह में क्या दिक्कतें हैं? चीन किस तरह हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी दखलअंदाजी बढ़ा रहा है?