मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं. अब बारी नतीजों की है. लेकिन नतीजों से पहले अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है. इस आधार पर 3 दिसंबर को आने वाले रिजल्ट का अनुमान लगाया जा रहा है. हम आपको बता रहे हैं कि इन 5 राज्यों में अलग-अलग एजेंसियां किस पार्टी को कितनी सीटें दें रही हैं.
मध्य प्रदेश (कुल सीट - 230 ; बहुमत - 116)
इंडिया टुडे - AXIS MY INDIA
बीजेपी 140-162
कांग्रेस 68-90
बीएसपी 0-2
अन्य 0-1
भास्कर एग्जिट पोल
बीजेपी 95-115
कांग्रेस 105-120
अन्य 0-15
'टुडेज चाणक्य
बीजेपी 151
कांग्रेस 74
अन्य 5
टाइम्स नाउ-ईटीजी एग्जिट पोल
कांग्रेस 109-125
बीजेपी 105-117
अन्य 1-5
मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल के जो आंकड़े देखने को मिल रहे हैं, सियासी भाषा में इसे 'मामला फंस जाना' कहते हैं. इंडिया टुडे-AXIS MY INDIA ने प्रदेश में बीजेपी को बहुमत दिया है. तो वहीं भास्कर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर दिखा रहा है. ऐसा ही हाल टाइम्स नाउ-ईटीजी एग्जिट पोल के आंकड़े का है. हालांकि टुडेज चाणक्य ने बीजेपी को बहुमत दिया है.
छत्तीसगढ़ (कुल विधानसभा सीटें- 90; बहुमत- 46)
इंडिया टुडे - AXIS MY INDIA
कांग्रेस 40-50
बीजेपी 36-46
अन्य 1-5
एबीपी- सी वोटर
कांग्रेस 41-53
बीजेपी 36-48
अन्य 0-4
टुडेज चाणक्य
कांग्रेस 49-65
बीजेपी 25-41
भास्कर एग्जिट पोल
कांग्रेस 45-55
बीजेपी 35-45
अन्य 0-10
छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है. टुडेज चाणक्य ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया है. ये आंकड़े बता रहे हैं कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी करने जा रही है.
राजस्थान (कुल सीट- 199, बहुमत- 100)
एबीपी-सी वोटर
बीजेपी 94-114
कांग्रेस 71- 91
अन्य 9-19
इंडिया टुडे - AXIS MY INDIA
बीजेपी 80-100
कांग्रेस 86-106
अन्य 9-18
टुडेज चाणक्य
बीजेपी 77-101
कांग्रेस 89-113
अन्य 2-16
दैनिक भास्कर एग्जिट पोल
बीजेपी 98-105
कांग्रेस 85-95
अन्य 10-15
राजस्थान में भी मामला फंसता हुआ दिख रहा है. जहां एबीपी-सी वोटर और दैनिक भास्कर एग्जिट पोल बीजेपी को बहुमत देते हुए दिख रहे हैं तो वहीं इंडिया टुडे-AXIS MY INDIA और टुडेज चाणक्य कांग्रेस की बढ़त की ओर इशारा कर रहे हैं.
मिजोरम (कुल सीट - 40; बहुमत - 21)
एबीपी- सी वोटर
एमएनएफ 15-21
जेडपीएम 12-18
कांग्रेस 2-8
बीजेपी 0-0
अन्य 0-5
जन की बात
एमएनएफ 10-14
जेडपीएम 12-18
कांग्रेस 2-8
बीजेपी 0-2
टाइम्स नाउ-ईटीजी
एमएनएफ 14-18
जेडपीएम 10-14
कांग्रेस 9-13
भाजपा 0- 2
अन्य 0- 1
मिजोरम के विधानसभा चुनावों के लिए सभी एग्जिट पोल में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती दिख रही है. ABP-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ राज्य में अपनी सरकार बना सकती है. इसके अलावा बीजेपी और कांग्रेस दो के आसपास सीटें मिलने का अनुमान है.
तेलंगाना एग्जिट पोल (कुल सीट- 119 ; बहुमत- 60)
पोलस्ट्रेट
BRS 48-58
कांग्रेस 49-56
बीजेपी 5-10
अन्य 6-08
टुडेज चाणक्य
BRS 24-42
कांग्रेस 62-80
बीजेपी 02-12
अन्य 05-11
टाइम्स नाउ-ETG
BRS 37-45
कांग्रेस 60- 70
बीजेपी 06-08
अन्य 05-07
तेलंगाना के एग्जिट पोल को देखें तो टाइम्स नाऊ-ETG के मुताबिक कांग्रेस को तेलंगाना में बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है. वहीं पोलस्ट्रेट ने बीआरएस को 48-58 सीटें और कांग्रेस को 49-56 सीटें दी हैं. जबकि टुडेज चाणक्य के मुताबिक बीआरएस को 24-42 सीटें और कांग्रेस को 62-80 सीटें मिलने का अनुमान है.

