इस बार की इंडिया टुडे साहित्य वार्षिकी में आप अपनी रचना कैसे भेज सकते हैं?
इंडिया टुडे साहित्य वार्षिकी-2023 के लिए रचनाएं भेजने के बारे में जरूरी जिज्ञासाएं और समाधान
इंडिया टुडे साहित्य वार्षिकी-2023
- इस साल की साहित्य वार्षिकी पूरी तरह से कथा केंद्रित है. इसके लिए कहानी, उपन्यास अंश या नाट्यांश भेजे जा सकते हैं.
- किसी भी एक लेखक की एक से अधिक रचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा.
- रचना पूरी तरह से मौलिक और अप्रकाशित होनी चाहिए.
- रचना पीडीएफ या वर्डफाइल फॉर्मेट में ही भेजें.
- शब्द सीमा 5,000 तक भी हो सकती है. रोचकता बनी रहने पर इसका अपवाद भी हो सकता है.
- हर स्वीकृत रचना के लिए पांच हजार का मानदेय प्रदान किया जाएगा.
- रचनाएं 15 अक्टूबर 2023 को शाम 6.00 बजे तक भेजी जा सकेंगी.
- रचनाएं भेजने का ईमेल आइडी है: kahanisv@gmail.com
- निर्णायक मंडल की ओर से स्वीकृत रचनाएं ही प्रकाशित होंगी.
- रचना स्वीकृत होने संबंधी सूचना 30 अक्टूबर या उससे पूर्व मेल/मोबाइल पर भेज दी जाएगी. उसके लिए अलग से बार बार संपर्क न करें.