scorecardresearch
डार्क मोड

आठवां दिन भी गुजरा, अनशन और जिद दोनों बरकरार

एक नहीं सारी मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन!

अनशन पर स्वाति मालिवाल
अनशन पर स्वाति मालिवाल
अपडेटेड 20 अप्रैल , 2018

''मैं छोटी बच्चियों के रेप की मूक दर्शक नहीं बन सकती. उनकी खून में लथपथ चीखें मुझे सोने नहीं देतीं.'' दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने आठवें दिन भी अपनी जिद नहीं छोड़ी उन्होंने अपना अनशन नहीं तोड़ा. कांपती और धीमी आवाज में स्वाति मालिवाल संकल्प दोबारा दोहराती हैं. वे अंत में बस इतना कहती हैं, 'अब और नहीं.'

उधर 20 अप्रैल को जब ये खबर आई कि केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे अपने पत्र में कहा है कि 0-12 साल के बच्चों के बलात्कार के मामलों में फांसी की अधिकतम सजा का प्रावधान करने के लिए पोस्को एक्ट में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.' तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालिवाल को बधाई देते हुए ट्विट किया, बधाई हो स्वाति जय हिंद.

अब तुम्हें अनशन खत्म कर देना चाहिए. अब हम सबको मिलकर काम करना चाहिए ताकि ये कानून असरदार ढंग से काम कर सकें.

और बाकी मांगों को लेकर हम काम करते रहेंगे. लेकिन स्वाति ने इस बार भी अनशन तोड़ने की दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह नहीं मानी. लेकिन स्वाति जिद पर अड़ी हैं जब तक उनकी सारी मांगे नहीं मान लीं जातीं तब तक वे अनशन से नहीं उठेंगी.

वे कहती हैं अब स्थिति' डू और डाइ' यानी करो या मरो की है.  आठ दिन से अनशन स्थल पर रोजाना आ रहे लोगों की मानें तो इस खबर ने अनशन खत्म करने की बजाए स्वाति मालिवाल को लड़ाई जारी रखने का हौसला दिया है.

स्वाति ने सातवें दिन कहा भी था, 'अगर नरेंद्र मोदी जिद्दी हैं तो मैं भी जिद्दी हूं. जब तक मेरी मांगे नहीं मानी जाती तब तक मैं यहां से नहीं हटूंगी.' स्वाति 7 और 8 अप्रैल को व्हिल चेयर से महात्मा गांधी की समाधि तक गईं. उन्हें व्हिल चेयर पर देखकर लोगों ने ये अनुमान भी लगाया शायद स्वाति कमजोर हो रही हैं.

लेकिन जब उनके स्वास्थ्य के बारे में वहां मौजूद एक वालिंटियर से पूछा गाय तो उसने डॉ. अतुल गुप्ता का प्रिस्क्रिप्सन दिखाते हुए कहा, कि उनका वजह तो जरूर गिरा है पर उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है. वे अनशन को जारी रख सकती हैं. इस बीच स्वाति का वजन 67.2 किग्रा. से घटकर 62 किग्रा. हो गया है.

उनके अनशन में रोजाना सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं. औरतें, लड़कियां और बच्चियों के हाथों में बलात्कार करने वालों को फांसी देने के पक्ष में श्लोगन लिखे पोस्टर हैं. लेकिन इन पोस्टरों की भीड़ में सबसे ज्यादा पोस्टर भाजपा सरकार के श्लोगन 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर तंज कसते हुए हैं. जैसे एक पोस्टर में लिखा है, ''खुद पढ़ लेंगी बेटियां नहीं जरूरत बताने की, जरूरत है उनके लिए सुरक्षित समाज बनाने की.'' एक बच्ची के हाथों में लगभग ऐसा ही दूसरा पोस्टर नजर आया, इसमें लिखा था, 'रेप से बचेगी बेटी तभी तो पढ़ेगी बेटी'.

अनशन स्थल समता घाट में मौजूद नादिरा कहती हैं, 'जब स्वाति हमारे बच्चों के लिए लड़ रहीं हैं तो हम क्या उनका साथ भी नहीं दे सकते.' इस अनशन में आई जूही गुस्से में कहती हैं, ''अनशन पर बैठे स्वाति मालिवाल को आठवां दिन हो गया है. पर अभी भी लोग घरों में बैठे हैं.

आखिर स्वाति किसके लिए लड़ रही हैं? लोग क्यों नहीं सड़कों पर अपनी बच्चियों के लिए उतर रहे हैं.'' दरअसल जूही ने ये प्रतिक्रिया उस सवाल के जवाब में दी जिसमें उनसे पूछा गया कि स्वाति के अनशन से पूरी दिल्ली क्यों नहीं आदोलित होती.

कांग्रेस ने केवल एक रात दिल्ली गेट पर कैंडल मार्च किया और हजारों लोग इकट्ठा हो गए पर अनशन के आठवें दिन भी इतनी भीड़ क्यों नहीं जुट रही?

लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष अनशन खत्म करेंगी. 

अनशन तोड़ेंगी तब जब पूरी होंगी ये मांगें

स्वाति मालिवाल ने अनशन तोड़ने के लिए कुछ शर्ते रखीं हैं. उनकी पहली शर्त है है, दिल्ली में फास्ट ट्रैक कोर्ट ज्यादा से ज्यादा बनें ताकि महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले रेप के मामलों का निपटान छह महीने के भीतर हो सके.

दूसरी मांग है, बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों को छह माह के भीतर फांसी की सजा हो.

तीसरी मांग है, दिल्ली में 66,000 पुलिस कर्मियों की कमी को जल्द से जल्द पूरा किया जाए.

चौथी मांग है दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली और जवाबदेही तय करने के लिए कमेटी का गठन किया जाए.

***

ADVERTISEMENT
Advertisement