scorecardresearch

अब और रौशन हुआ राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन, साउथ ब्लॉक और नार्थ ब्लाक रंग-बिरंगी रौशनी से जगमगाए.

जगमग जगमग राष्ट्रपति भवन
जगमग जगमग राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन रात में अब कई रंगों की रौशनी से नहाया दिख रहा है. साउथ, ब्लॉक, नार्थ ब्लॉक भी कुछ इसी तरह सजे संवरे और नई रंग-बिरंगी रौशनी से जगमग कर रहे हैं. ऐतिहासिक महत्व की इन इमारतों को रौशन करने के लिए यूनिफाइड पावर और पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड कंट्रोल सिस्टम का प्रयोग किया गया है.खास बात यह है कि रौशनी के लिए लेटेस्ट ऑप्टी-बिन टेक्नोलोजी का उपयोग किया गया है.

रौशनी के रंगों, लाइट के जलने-बुझने या कम ज्यादा होने के चुनाव की ऑटोमेटिक प्रक्रिया वाली यह टेक्नोलोजी बेहद खास है. इस टेक्नोलोजी के जरिए एक साथ कई रंगों से किसी भी इमारत या जगह को रौशन किया जा सकता है. यह सिस्टम देखने में भले ही बेहद खर्चीला लगे लेकिन यह एनर्जी एफिशियंट भी है.

राष्ट्रपति भवन , नार्थ ब्लाक और साउथ ब्लाक की वास्तुशिल्पीय कला को और बढ़ाने वाली है यह रंग-बिरंगी रौशनी. इन ऐतिहासिक महत्व के इन भवनों को रौशन करने का काम मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर ने किया है.

Advertisement
Advertisement