scorecardresearch

समाचार सारः जंगल युद्ध

मध्य प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह वन विभाग में एक ऐसी टीम की योजना बना रहे हैं जो दंगारोधी पुलिस जैसी होगी

मध्य प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह
मध्य प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह
अपडेटेड 22 सितंबर , 2020

मध्य प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह वन विभाग में एक ऐसी टीम की योजना बना रहे हैं जो दंगारोधी पुलिस जैसी होगी.

उसे भीड़ का नियंत्रण करने और जरूरत पडऩे पर आंसू गैस भी छोडऩे के आदेश हैं.

सातवीं बार विधायक बने और 15 साल मंत्री रहे शाह ने इस फैसले का ऐलान उस वक्त किया जब कथित रूप से जंगल का अतिक्रमण करने वालों ने उनके गृह जिले खंडवा में वन विभाग की टीम पर हमला किया.

कर्मचारियों को शॉटगन पहले ही उपलब्ध करा दी गई हैं और यह राज्य पुलिस की आंखों में खटक रहा है.

वनकर्मियों को ड्यूटी के समय बंदूक चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है.

अब शाह के आइडिया पर पुलिस क्या कहेगी, देखना दिलचस्प होगा.

Advertisement
Advertisement