scorecardresearch
डार्क मोड

समाचार सारः योगी की उत्सुकता

अयोध्या दौरे के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. योगी को यह जानने में ज्यादा रुचि थी कि शिवसेना ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया था

चंद्रदीप कुमार
चंद्रदीप कुमार
अपडेटेड 17 मार्च , 2020

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 7 मार्च को अयोध्या का दौरा किया और वहां घोषणा की कि उनकी पार्टी शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़ा है, हिंदुत्व का नहीं.

इस दौरे से कई दिन पहले उद्धव के प्रमुख सहयोगी संजय राउत ने ठाकरे के दौरे के लिए बुनियादी तैयारी कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी.

लगता है, योगी को यह जानने में ज्यादा रुचि थी कि शिवसेना ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया था. राउत से उनके ज्यादातर सवाल इसी विषय पर थे.

तो क्या योगी फिर से मिलन कराने की कोशिश कर रहे हैं?

ADVERTISEMENT
Advertisement